Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'दूसरों का नहीं तो हमारा चबूतरा क्यों तोड़ा', बुलडोजर चलने पर उठा भेदभाव का मुद्दा; फिर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट

यूपी के हरदोई में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पालिकाकर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच बहस हो गई। लोगों ने अभियान में भेदभाव का आरोप लगाया। सिटी मजिस्ट्रेट के समझाने के बाद लोग शांत हुए। बुलडोजर से लोगों के नाले व नालियों पर बने चबूतरे तोड़े गए। एक दर्जन से अधिक लोगों ने स्वयं नाले पर बने चबूतरे तोड़ने का अनुरोध किया।

By upendra kumar agnihotri Edited By: Aysha Sheikh Updated: Sat, 14 Sep 2024 08:23 AM (IST)
Hero Image
बावन चुंगी पर नाले के ऊपर से अतिक्रमण हटाता बुलडोजर। जागरण

जागरण संवाददाता, हरदोई। शुक्रवार को बावन चुंगी से नुमाइश चौराहा तक चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अतिक्रमण हटाने को लेकर पालिकाकर्मियों व स्थानीय लोगों में बहस हुई। स्थानीय लोगों ने अभियान के दौरान भेदभाव का आरोप लगाया। सिटी मजिस्ट्रेट के समझाने के बाद लोग शांत हुए। सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पालिकाकर्मियों ने बुलडोजर से लोगों के नाले व नालियों पर बने चबूतरे तोड़े।

भीड़ को पुलिस ने डंडा फटकार कर भगाया। एक दर्जन से अधिक लोगों ने स्वयं नाले पर बने चबूतरे तोड़ने का अनुरोध किया।  बावन चुंगी से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत हुई। बावन चुंगी पर नाले पर चबूतरे बने होने पर सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी ने नाराजगी जताई और पालिका कर्मियों को अतिक्रमण हटाने को निर्देशित किया।

पालिकाकर्मियों को धक्का देने का प्रयास

पालिकाकर्मियों ने राधेश्याम का चबूतरा तोड़ना शुरू किया तो राधेश्याम नाराज हो गए। उन्होंने पालिकाकर्मियों को धक्का देने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि जब प्रार्थना-पत्र लेकर दूसरों का चबूतरा नहीं तोड़ रहे हैं, तो हमारा चबूतरा क्यों तोड़ा। राजू व रीता ने भी नाले पर बने चबूतरे को तोड़ने का विरोध किया।

हालांकि सिटी मजिस्ट्रेट ने लोगों की बात सुनी और उन्हें आश्वस्त किया है। किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने एसबीआइ बैंक से बावन चुंगी तक नाले पर बने चबूतरों को तोड़वा दिया। उन्होंने किसी की बात नहीं सुनी।

सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पालिकाकर्मियों ने एसबीआइ बैंक से नुमाइश चौराहा तक नाले पर बने चबूतरों को तोड़ दिया। इस दौरान एक दर्जन से अधिक लोगों ने स्वयं चबूतरे तुड़वाने की बात कही, जिस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने तीन दिन के भीतर नाले से अतिक्रमण हटाने को निर्देशित किया। इस दौरान पालिकाकर्मियों के अलावा पुलिस बल मौजूद रहा।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर