Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hardoi News: हरदोई में छेड़छाड़ से आहत किशोरी ने जान देने का किया प्रयास, पुलिस ने आरोप‍ित को मारी गोली

Hardoi News हरदोई में क‍िशोरी से छेड़छाड़ करने के आरोप‍ित को पुल‍िस ने एनकाउंटर में गोली मार दी। आरोप‍ित अक्‍सर क‍िशोरी से छेड़खानी करता था। गणेश विसर्जन यात्रा से लौटते समय भी शोहदे ने क‍िशोरी से छेड़छाड़ की थी। ज‍िससे आहत होकर क‍िशोरी ने जान देने का प्रयास क‍िया। पुल‍िस ने मंलवार देर शाम आरोप‍ित को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मार दी।

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj MishraUpdated: Wed, 27 Sep 2023 11:09 AM (IST)
Hero Image
Hardoi News: आरोप‍ित को अस्‍पताल ले जाती पु‍ल‍िस

हरदोई, जेएनएन। गणेश विसर्जन यात्रा से लौट रहे किशोरी से सोमवार की शाम शोहदे ने छेड़छाड़ कर दी। भीड़ ने आरोपित को पकड़कर उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। इस घटना से आहत किशोरी ने मंगलवार की सुबह घर में जान देने का प्रयास किया। उसके घरवालों ने उसे तो बचा लिया, लेकिन मंगलवार की शाम शोहदा पुलिस की गोली का शिकार हो गया।

शाहाबाद ले जाते समय मुख्य आरक्षी की रिवाल्वर छीनकर भागने का प्रयास करने पर पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पूरी जानकारी ली। पिहानी कस्बा की किशोरी सोमवार को गणेश विसर्जन यात्रा में शामिल होकर लोगों के साथ लौट रही थी।

भीड़ में मौजूद मुहल्ला भाटनटोला के अफजल ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। उसके शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने आरोपित अफजल को पकड़ लिया और उसकी पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया, जिसके बाद किशोरी घर चली गई। हालांकि न तो घरवालों ने कोई तहरीर दी और न ही पुलिस ने अपनी तरफ से कोई कार्रवाई करना मुनासिफ समझा।

किशोरी की मुहल्ले में ही शादी तय हुई थी और उसके साथ हुई घटना का उसके दिमाग पर इतना खराब असर पड़ा कि उसने मंगलवार सुबह उसने कमरे के अंदर दुपट्टे से फंदा लगाकर फांसी लगा ली। मां ने उसे फंदा लगाते देख शोर मचा दिया, शोर सुनकर स्वजन मौके पर आए और उसे गंभीर हालत में मेडिकल कालेज पहुंचाया।

सीओ शिल्पा कुमारी ने मेडिकल कालेज पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए। वहीं मंगलवार की शाम पिहानी पुलिस आरोपित अफजल को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के लिए शाहाबाद ले जा रही थी। पुलिस के अनुसार शाहाबाद मार्ग पर अहेमी हाट के पास पुलिस की गाड़ी धीमे होने पर अफजल ने पड़ोस में बैठे मुख्य आरक्षी राजकुमार की रिवाल्वर छीनकर गाड़ी से कूदकर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया।

उसका पीछा करते हुए जवाबी फायरिंग कर पुलिस ने अफजल के दाहिने पैर में गोली मारकर उसे गिराकर पकड़ लिया। पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी फोर्स के साथ मौकेे पर पहुंचे और पुलिस को गोली से घायल अफजल को उपचार के लिए शाहाबाद सीएचसी ले जाया गया। एसपी ने बताया कि अफजल जैसे व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और कड़ी कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें: UP IAS Promotion: दुरंतो से भी तेज दौड़ी यूपी के PCS अफसरों की किस्मत, रातों रात 17 को मिला IAS में प्रमोशन

यह भी पढ़ें: Agra News: फेसबुक आइडी हैक कर वायरल की 'गंदी तस्वीरें', पोस्ट पर लिखी आपत्तिजनक बातों से डिप्रेशन में पीड़िता