Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Crime : कछौना में हिस्ट्रीशीटर का आतंक, सफाई कर्मचारियों पर हमला- कई लोग घायल

ठाकुर गंज निवासी सफाई कर्म चारी सुरेश ने बताया कि वह अपने साथी अर्जुन व सूरज के साथ सफाई का कार्य कर वापस बैंक ऑफ इंडिया के पास सफाई करने वापस जा रहा था। उसी समय रेलवे क्रासिंग निवासी हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र उर्फ टिल्लू शराब के नशे में कृष्णा सरवन सूरज गुड्डू सैनू आदि के साथ उसे जाति सूचक गालियां देने लगे मना करने पर हमला वार हो गया।

By Pankaj Mishra Edited By: Mohammed Ammar Updated: Mon, 26 Aug 2024 09:49 PM (IST)
Hero Image
आठ लोगों के खिलाफ दर्ज हुई एफआइआर

संवादसूत्र, कछौना। हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथियों के साथ सफाई कर्मचारियों के साथ मारपीट की। सोमवार की सुबह हुई घटना में सफाई कर्मचारियों पर कांच की बोतलें व ईंट पत्थर चलाए और जम कर पीटा, जिसमे आधा दर्जन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आठ के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है।

ठाकुर गंज निवासी सफाई कर्म चारी सुरेश ने बताया कि वह अपने साथी अर्जुन व सूरज के साथ सफाई का कार्य कर वापस बैंक ऑफ इंडिया के पास सफाई करने वापस जा रहा था। उसी समय रेलवे क्रासिंग निवासी हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र उर्फ टिल्लू शराब के नशे में कृष्णा, सरवन, सूरज गुड्डू, सैनू आदि के साथ उसे जाति सूचक गालियां देने लगे मना करने पर हमला वार हो गया और लाठी डंडों व कांच की बोतल व नुकीली सरिया से हमला कर पीटा तथा छत पर चढ़ कर ईंट पत्थर मारने लगे।

बचाने दौड़े उसके साथी सूरज व अर्जुन को मार पीट कर लहूलुहान कर दिया, जिससे करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए मौके पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि गंभीर रूप से घायल अर्जुन व सूरज को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआइआर दर्ज कर सावन, टिल्लू और सैनू को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश हो रही है।