Move to Jagran APP

चयनित बाल वैज्ञानिकों की बेहतर ढंग से कराएं तैयारी

द्बठ्ठह्यश्चद्बह्मद्ग ड्ड2ड्डह्मस्त्र द्बठ्ठह्यश्चद्बह्मद्ग ड्ड2ड्डह्मस्त्र द्बठ्ठह्यश्चद्बह्मद्ग ड्ड2ड्डह्मस्त्र द्बठ्ठह्यश्चद्बह्मद्ग ड्ड2ड्डह्मस्त्र द्बठ्ठह्यश्चद्बह्मद्ग ड्ड2ड्डह्मस्त्र द्बठ्ठह्यश्चद्बह्मद्ग ड्ड2ड्डह्मस्त्र द्बठ्ठह्यश्चद्बह्मद्ग ड्ड2ड्डह्मस्त्र द्बठ्ठह्यश्चद्बह्मद्ग ड्ड2ड्डह्मस्त्र द्बठ्ठह्यश्चद्बह्मद्ग ड्ड2ड्डह्मस्त्र द्बठ्ठह्यश्चद्बह्मद्ग ड्ड2ड्डह्मस्त्र द्बठ्ठह्यश्चद्बह्मद्ग ड्ड2ड्डह्मस्त्र द्बठ्ठह्यश्चद्बह्मद्ग ड्ड2ड्डह्मस्त्र द्बठ्ठह्यश्चद्बह्मद्ग ड्ड2ड्डह्मस्त्र

By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Jan 2020 10:57 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jan 2020 06:02 AM (IST)
चयनित बाल वैज्ञानिकों की बेहतर ढंग से कराएं तैयारी

हरदोई : इंस्पायर अवार्ड मानक योजनांतर्गत संपन्न हुई बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों की विज्ञान प्रदर्शनी में जिले के 22 बाल वैज्ञानिकों ने राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में जगह पक्की कर ली। सोमवार को डीआइओएस वीके दुबे ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और विज्ञान शिक्षकों के साथ बैठक कर चयनित हुए बाल वैज्ञानिकों को बेहतर ढंग से तैयारी कराने को निर्देशित किया। उन्होंने प्रतिभागियों को मॉडल तैयार करते समय प्लास्टिक व थर्माकोल का प्रयोग न करने की सलाह दी।

डीआइओएस ने बताया कि माध्यमिक विद्यालयों के 17 और जूनियर विद्यालयों के सात छात्र-छात्राओं का राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयन हुआ है। इनमें मधु, रितूपमा, सत्यम, पंजल वर्मा, अर्पित पटेल, तनुष्का गुप्ता, सूर्यांश मिश्रा, अनिरुद्ध मिश्रा, निराग कपूर, अविनाश चौधरी, अंजली श्रीवास्तव, अर्जुन, हिमांशी देवी, वर्तिका सिंह, पियूष त्रिपाठी, रिया, अभिनव त्रिपाठी, इशिका त्रिवेदी, यश दीक्षित, श्रृष्टि गुप्ता, मृदुल तिवारी, सोनम गुप्ता शामिल हैं। उन्होंने प्रधानाचार्यों व विज्ञान शिक्षकों को चयनित हुए बाल वैज्ञानिकों के आइडिया पर बेहतर मॉडल तैयार कराने को निर्देशित किया। कहा कि उनके आइडिया का स्वयं अध्ययन करें और चयनित बाल वैज्ञानिकों को मॉडल बेहतर ढंग से प्रस्तुत करने के बारे में बताएं। 31 जनवरी व एक फरवरी को लखनऊ में दो दिवसीय राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी होनी है, इससे पहले बाल वैज्ञानिकों की समस्त तैयारियां पूरी करा ली जाए। चयनित बाल वैज्ञानिकों को मॉडल बनाने के दौरान प्लास्टिक व थर्माकोल का प्रयोग न करने दिया जाए। इस मौके पर संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य व विज्ञान शिक्षक मौजूद रहे।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.