Move to Jagran APP

UP Politics: 'बूथ जीता तो...' आखिरी वक्त में मारी पलटी, सपा-बसपा सहित कई दलों के प्रमुख लोगों ने जोड़ा भाजपा से नाता

भाजपा कार्यालय पर सपा-बसपा सहित कई दलों के पदाधिकारियों व प्रमुख नेताओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा एवं आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के साथ जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने सभी को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा संगठन का मूल मंत्र है बूथ जीता तो चुनाव जीता।

By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh Updated: Sun, 31 Mar 2024 02:20 PM (IST)
Hero Image
UP Politics: आखिरी वक्त में मारी पलटी, सपा-बसपा सहित कई दलों के प्रमुख लोगों ने जोड़ा भाजपा से नाता

जागरण संवाददाता, हरदोई। भाजपा कार्यालय पर सपा-बसपा सहित कई दलों के पदाधिकारियों व प्रमुख नेताओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा एवं आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के साथ जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने सभी को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का कारवां बढ़ता जा रहा है। आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा भारतीय जनता पार्टी एक विशाल परिवार की तरह है जहां सबको उचित सम्मान मिलता है।

जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा संगठन का मूल मंत्र है, बूथ जीता तो चुनाव जीता। भाजपा में शामिल होने वालों में बसपा के पूर्व प्रत्याशी विधानसभा कमल वर्मा, संडीला के पूर्व इनकम टैक्स कमिश्नर आईआरएस श्याम रतन वर्मा, सपा जिला उपाध्यक्ष धीरज सिंह चौहान, पूर्व सपा जिला उपाध्यक्ष अमित सिंह मीतू, सपा महिला सभा जिला अध्यक्ष रेखा सिंह ने अपनी महिला सभा के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

माधौगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख विवेक सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख कंचन प्रभा, मल्लावां के विशाल जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत गोपामऊ परवीन खान, पूर्व प्रत्याशी अध्यक्ष नगर पंचायत नौशाद नदवी, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत बालामऊ जगदीश गुप्ता, विकास विश्वकर्मा समेत करीब 800 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।