Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hardoi News: हरदोई में बरसात में दीवार गिरने से वृद्ध की मौत, मलबा हटाकर न‍िकाला गया शव

Wall collapse In Hardoi प्रदेश के अलग अगल ह‍िस्‍सों के बीच लगातार हो रही बार‍िश अब परेशानी का सबब बन रही है। हरदोई में बार‍िश के दौरान दीवार ग‍िर गई। ज‍िसमें एक वृद्ध दब गया। पड़ोस‍ियों की मदद से जबतक मलबा हटाकर वृद्ध को बाहर न‍िकाला गया तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। ज‍िसके बाद स्‍वजनों ने कोहराम मच गया।

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj MishraUpdated: Sun, 10 Sep 2023 11:44 AM (IST)
Hero Image
Wall collapse In Hardoi: हरदोई में बरसात में दीवार गिरने से वृद्ध की मौत

हरदोई, जेएनएन। Wall collapse In Hardoi बघौली के ग्राम अंटा में रविवार सुबह वर्षा के दौरान दीवार गिरने से वृद्ध की दबकर मौत हो गई। बघौली के ग्राम अंटा के गजराज खेती करते थे।

स्वजन के अनुसार रविवार सुबह वर्षा के दौरान घर से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान उनके ऊपर दीवार गिर गई। वह दीवार के मलबे में दब गए। दीवार के मलबे में उन्हे दबा देख वह लोगों ने चीख पुकार मचानी शुरू की।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। पड़ोसियों की मदद से मलबा हटाकर गजराज को बाहर निकाला। जब तक उनकी मौत हो चुकी थी। स्वजन ने घटना की सूचना पुलिस और राजस्व विभाग को दी है ।