Move to Jagran APP

UP BJP District President: हरदोई के अजीत स‍िंह बब्‍बन को 25 साल बाद मिला कर्मठता का फल, बनाए गए जिलाध्यक्ष

भाजपा द्वारा नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों की बहुप्रतिक्षित सूची को आखिरकार शुक्रवार को जारी कर दिया गया। हरदोई के ग्राम महुईपुरी के प्रशिक्षित स्वयंसेवक शिक्षक पिता के पुत्र अजीत सिंह बब्बन को भाजपा में 25 साल की कर्मठता का फल आखिरकार मिल ही गया। उन्हें भाजपा जिलाध्यक्ष घोषित क‍िया गया। वर्ष 1998 में जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा से शुरू हुए सफर में अब तक उन्होंने कई दायित्वों को बखूबी निभाया है।

By Jagran NewsEdited By: Vinay SaxenaUpdated: Fri, 15 Sep 2023 03:40 PM (IST)
Hero Image
अजीत सिंह बब्बन को भाजपा में 25 साल की कर्मठता का फल आखिरकार मिल ही गया।

हरदोई, जागरण संवाददाता। ग्राम महुईपुरी के प्रशिक्षित स्वयंसेवक शिक्षक पिता के पुत्र अजीत सिंह बब्बन को भाजपा में 25 साल की कर्मठता का फल आखिरकार मिल ही गया। शुक्रवार को जारी सूची में उन्हें भाजपा जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया गया। वर्ष 1998 में जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा से शुरू हुए सफर में अब तक उन्होंने कई दायित्वों को बखूबी निभाया है।

भाजपा द्वारा नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों की बहुप्रतिक्षित सूची को आखिरकार शुक्रवार को जारी कर दिया गया। जिलाध्यक्ष को लेकर भी जिले से काफी संख्या में पदाधिकारियों ने आवेदन किए थे। इन आवेदनों के बाद विधायकों से लेकर बड़े नेताओं ने भी पार्टी तक कुछ नामों को लेकर अपनी पैरवी की गईं थीं। पैरवियों के आधार पर भी लोगों द्वारा कई नामों के संभावित जिलाध्यक्ष बनने पर चर्चाएं की जा रहीं थीं।

यह भी पढ़ें: UP BJP District President List: लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले यूपी में भाजपा के नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी

ल‍िस्‍ट जारी होते ही कयासों पर लगा व‍िराम

सूची घोषित होने के बाद सभी तरह के कयासों पर विराम लग गया। भाजपा ने अपने एक कर्मठ युवा कार्यकर्ता पर विश्वास जता उसे जिलाध्यक्ष की कुर्सी थमा दी है। 42 वर्षीय अजीत सिंह बब्बन परास्नातक तक शिक्षित हैं। वर्तमान में वह जिला महामंत्री का पद संभाल रहे थे। इससे पूर्व वह दो बार भाजपा जिला उपाध्यक्ष रहे। इससे पहले भी वह एक बार भाजपा जिला महामंत्री रहे।

यह भी पढ़ें: Lucknow BJP President: लखनऊ में भाजपा ने आनंद द्विवेदी को बनाया महानगर अध्यक्ष, विनय बने जिलाध्यक्ष

मानवाधिकार प्रकोष्ठ भाजपा के प्रदेश सह संयोजक, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विद्यालय प्रमुख एवं महाविद्यालय प्रमुख भी रह चुके हैं। वह स्वयं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रशिक्षित स्वयंसेवक हैं। वर्ष 1998 में भाजपा जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह के कार्यकाल में सबसे पहले उन्हें युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। वर्ष 2005 में वर्ष 2005 में 24 वर्ष की आयु में भाजयुमो जिलाध्यक्ष एवं वर्ष 2007 में 26 वर्ष की आयु में भाजपा जिला महामंत्री बनाया गया। वर्ष 2009 में जिला उपाध्यक्ष एवं वर्ष 2019 में पुन: जिला महामंत्री बनाए गए।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।