Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: चीनी मिल कर्मी ने किसान को पीटा, दो घंटे बंद रही तौल; गन्ने की प्रजाति चेक करने को लेकर हुआ था विवाद

सीतापुर के पिसावां के ग्राम रजुआपुर के प्रेम प्रकाश ने बताया कि शनिवार को वह हरियावां मिल में गन्ना लेकर आया था। गन्ने की तौल करा रहे थे। इसी समय मिल के कर्मचारी श्यामवीर से गन्ने की प्रजाति को लेकर कहासुनी होने लगी। विरोध करने पर श्यामवीर ने गाली-गलौज कर पिटाई कर दी अन्य कर्मचारियों के साथ मौके से फरार हो गए।

By ambar vermaEdited By: Shivam YadavUpdated: Sat, 09 Dec 2023 07:01 PM (IST)
Hero Image
चीनी मिलकर्मी ने किसान को पीटा, दो घंटे बंद रही तौल

संवाद सूत्र, हरियावां। डीसीएम ग्रुप की हरियावां चीनी मिल में शनिवार दोपहर गन्ने की प्रजाति चेक करने के दौरान मिल कर्मी ने किसान का विवाद हो गया। किसान का आरोप था कि कर्मचारी ने उसके साथ मारपीट की, जिससे नाराज किसानों ने हंगामा कर तौल बंद कर दी। पुलिस ने किसानों को समझा कर दो घंटे बाद तौल शुरू कराई।

सीतापुर के पिसावां के ग्राम रजुआपुर के प्रेम प्रकाश ने बताया कि शनिवार को वह हरियावां मिल में गन्ना लेकर आया था। गन्ने की तौल करा रहे थे। इसी समय मिल के कर्मचारी श्यामवीर से गन्ने की प्रजाति को लेकर कहासुनी होने लगी। 

विरोध करने पर श्यामवीर ने गाली-गलौज कर पिटाई कर दी, अन्य कर्मचारियों के साथ मौके से फरार हो गए। धीरे धीरे और किसान एकत्रित हो गए और किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। थाना प्रभारी भावना भारद्वाज ने किसानों को काफी समझाया, लेकिन वह नहीं माने। 

मिल प्रशासन ने क्षेत्र के किसानों के सहयोग से वार्ता कर मामला शांत कराया। महाप्रबंधक (गन्ना) संजीव तोमर ने मिल कर्मियों को फटकार लगाते दोबारा किसानों के साथ ऐसा व्यवहार न करने की चेतावनी दी। किसान व मिल कर्मी के विवाद में दो घंटे तक गन्ने की तौल बंद रही। इससे मिल के अंदर से बाहर तक जाम लग गया। समझौता होने पर तौल सुचारू रूप से संचालित हुई।

गन्ने की सफाई को लेकर वापस लौटाते कर्मी

किसानों का कहना है कि मिल कर्मी लगातार मनमानी कर रहे हैं। मिल प्रशासन की मिलीभगत से किसानों का गन्ना वापस कराया जा रहा है। गन्ने की सफाई तो कभी सूखे गन्ने को लेकर ट्रालियां बैरंग लौटाई जा रही हैं। विरोध करने पर किसानों के साथ मिल कर्मी मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं। किसानों से जीएम से वार्ता कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की।

यह भी पढ़ें: UP News: फ्रांस से कलपुर्जों का कंसाइनमेंट नहीं पहुंचा एचएएल लखनऊ, राज्य उपभोक्ता आयोग ने बताया देश की सुरक्षा को खतरा

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें