Move to Jagran APP

UP Weather Update : सता रही है गर्मी, नहीं मिल रही निजात- जानिए कब से होगी बारिश

सुबह से तेज धूप थी। दोपहर होते-होते लू चलने लगी जिससे लोगों का सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया। जरूरी काम के चलते जो लोग घर से बाहर निकले वह तेज धूप से बचते दिखाई दिए। कुछ लोग पेड़ की छांव में बैठे दिखाई दिए तो कुछ लोग दोपहर में गन्ने का रस मैंगो शेक और कोल्ड ड्रिंक का लुत्फ लेते नजर आए।

By upendra kumar agnihotri Edited By: Mohammed Ammar Updated: Fri, 07 Jun 2024 10:57 PM (IST)
Hero Image
UP Weather Update : सता रही है गर्मी, नहीं मिल रही निजात- जानिए कब से होगी बारिश

जागरण संवाददाता, हरदोई : शुक्रवार की सुबह से तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। गर्मी के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि रिकार्ड की गई।

सुबह से तेज धूप थी। दोपहर होते-होते लू चलने लगी, जिससे लोगों का सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया। जरूरी काम के चलते जो लोग घर से बाहर निकले वह तेज धूप से बचते दिखाई दिए। कुछ लोग पेड़ की छांव में बैठे दिखाई दिए, तो कुछ लोग दोपहर में गन्ने का रस, मैंगो शेक और कोल्ड ड्रिंक का लुत्फ लेते नजर आए।

गर्मी ने हर किसी को परेशान कर रखा था। मौसम वेदशाला के प्रभारी आरसी वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान चार बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस पर रहा। बताया कि अभी लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।