Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'हादसे के बाद बहुत दुखी हूं...' हाथरस सत्संग कांड के बाद सामने आया सूरजपाल उर्फ ​​'भोले बाबा' का पहला Video

हाथरस सत्संग के दौरान भगदड़ मचने से 121 लोगों की मौत हो गई थी। सत्संग सूरजपाल उर्फ ​​भोले बाबा का था। हादसे के बाद पहली बार सूरजपाल के बयान का वीडियो सामने आया है। उसने कहा कि 2 जुलाई को हुए हादसे के बाद हम बहुत दुखी हैं। बाबा ने आगे कहा कि भगवान हमें इस दर्द को सहने की शक्ति दे।

By Jagran News Edited By: Aysha Sheikh Updated: Sat, 06 Jul 2024 09:20 AM (IST)
Hero Image
सूरजपाल उर्फ ​​'भोले बाबा' का पहला Video

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हाथरस में दो जुलाई को सत्संग के बाद मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हुई। सत्संग सूरजपाल उर्फ ​​'भोले बाबा' का था। हादसे के बाद पहली बार सूरजपाल ने मीडिया के सामने आकर बयान दिया है। उसने कहा कि 2 जुलाई को हुए हादसे के बाद हम बहुत दुखी हैं।

बाबा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ सेकेंड तक तो बाबा मौन रहता है। इसके बाद कहता है कि भगवान हमें इस दर्द को सहने की शक्ति दे। कृपया सरकार और प्रशासन पर भरोसा रखें। मुझे विश्वास है कि जिसने भी अराजकता फैलाई है, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

सूरजपाल आगे कहता है कि हमने अपने वकील एपी सिंह के माध्यम से समिति के सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे शोक संतप्त परिवारों और घायलों के साथ खड़े रहें और जीवन भर उनकी मदद करें। उसने कहा कि सभी इस जिम्मेदारी को निभा भी रहे हैं।

हाथरस हादसे का मुख्य आरोपित देव प्रकाश गिरफ्तार

हाथरस कांड के मुख्य आरोपित सेवादार देवप्रकाश मधुकर को पुलिस ने शुक्रवार रात दिल्ली से गिरफ्तार किया है। अलीगढ़ आइजी शलभ माथुर ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि देवप्रकाश को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। दसरी ओर, सूरजपाल के वकील एपी सिंह ने दावा किया कि देवप्रकाश ने दिल्ली में पुलिस के सामने समर्पण किया है।

बता दें कि मधुकर कार्यक्रम का मुख्य आयोजक था। मुकदमा दर्ज होने के बाद उस पर एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी। पुलिस की रडार पर 200 से अधिक मोबाइल नंबर थे। मामले में पुलिस मधुकर की गिरफ्तारी से पहले छह अन्य लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा, एसआईटी की जांच में डीएम और एसपी हाथरस से पूछताछ की गई है।

हादसे की टाइमलाइन

ये भी पढ़ें - 

Hathras Stampede Case: कहां है भगदड़ का मुख्‍य आरोपी एक लाख का इनामी मधुकर? वकील एपी स‍िंह ने बताई ये बात

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें