Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hathras Stampede Case: सूरजपाल के वकील एपी सिंह का दावा, 'हाथरस से सरकार को बदनाम करने की साजिश रची गई'

Hathras Stampede Case Update News हाथरस सत्संग हादसे में 121 लोगों की जान चली गई थी। एसआईटी जांच के बाद मुख्य आयोजन सहित कई लोगों को जेल भेजा गया है। वहीं सूरजपाल उर्फ (भाेले बाबा) के वकील डा. एपी सिंह इस केस में साजिश होने का दावा कर रहे है। उनका कहना है कि सूरजपाल इस घटना के बाद से सदमे मे हैं।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Mon, 29 Jul 2024 03:18 PM (IST)
Hero Image
Hathras News: हाथरस में सत्संग में मची भगदड़ के बाद का दृश्य। फाइल फोटो।

जागरण संवाददाता, हाथरस। Hathras News: सूरजपाल उर्फ भाेले बाबा (साकार विश्व हरि) के अधविक्ता डा. एपी सिंह ने कहा है कि हाथरस से उत्तर प्रदेश सरकार को बदनाम करने की एक बार फिर से साजिश की गई है। पहले बूलगढ़ी कांड में सरकार को गिराने की कोशिश की गई, अब सत्संग हादसे के जरिए सरकार को बदनाम किया जा रहा है। यह घटना एक साजिश है। भीड़ में शामिल असमाजिक तत्वों ने जहरीला स्प्रे चलाकर इस घटना को अंजाम दिया।

सत्संग प्रकरण में सोमवार को आरोपितों की ऑनलाइन पेशी के लिए वह हाथरस आए थे। पेशी से पूर्व उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि बूलगढ़ी कांड के दौरान हाथरस से सरकार को बदमान करने की साजिश हुई थी। इस तरह की साजिश के लिए हाथरस साफ्ट कार्नर बन गया है।

वकील एपी सिंह ने कहा, कि सत्संग के दौरान भी 15-20 हट्ठे-कट्ठे नौजवान भीड़ में शामिल हुए। वह काले रंग की शर्ट और हॉफ पेंट में थे। मनाव मंगल मिलन सद्भावना समागम में कोई भी अनुयायी और सेवादार हॉफ पेंट नहीं पहनता। इसलिए साजिशकर्ता सेवादारों ने पहचान लिए। उनके हाथ में स्प्रे लगे हुए थे। वह नीचे ती तरफ स्प्रे चलाते हुए भीड़ के बीच से गुजरते गए जिससे वहां भगदड़ मच गई। यह लोग काली-सफेद स्कॉर्पिया और बोलेरो कार में सवार होकर एटा की तरफ भाग गए।

सूरजपाल के वकील एपी सिंह।

सेवादार और अनुयायी पहचान सकते हैं साजिशकर्ता

सूरजपाल उर्फ भाेले बाबा के वकील एपी सिंह ने कहा, कि सेवादार और अनुयायी उन्हें पहचान सकते हैं। यह लोग किसी राजनीतिक दल से जुड़े हो सकते हैं, साकार हरि और सनातन धर्म को बदनाम करने वाले हो सकते हैं। सनामत धर्म को डेंगू मलेरिया बोलने वाले, रामचरित मानम को काल्पनिक बोलने वाले भी हो सकते हैं।

साकार विश्व हरि ने न्यायािक आयोग को भेजा जवाब

एक सवाल के जवाब में डा. एपी सिंह ने बताया कि पिछले दिनों न्यायिक आयोग ने साकार विश्व हरि को समन भेजा था। इसमें घटना के संबंध में जानकारी मांगी थी। समन का जवाब साकार विश्व हरि ने तथ्यों, साक्ष्यों और समस्त कागजात के साथ भेज दिया है।

नारायण साकार हरि वहीं पहुंचते हैं, जहां आयोजन और प्रवास की अनुमति होती है। घटना के बाद से वह अवसाद में हैं। अपना इलाज कर रहे हैं। इसकी मेडिकल रिपोर्ट भी जवाब के साथ संलग्न की गई है। हर जांच एजेंसी को पूरा सहयोग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः Weather Update: 24 घंटे में बदलेगा यूपी का मौसम, आज उमस रहेगी या मानसून की झमाझम बारिश ? पढ़ें ताजा अपडेट

ये भी पढ़ेंः Gold Rate: सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका; तीन हजार रुपये से अधिक की आई गिरावट, पढ़ें आज का क्या है भाव

कार्यक्रम स्थल पर नहीं था आरोपित उपेंद्र

अधिवक्ता डा. एपी सिंह ने यह भी दावा किया है कि इस मुकदमे में गिरफ्तार किए गए 11 लोगों में से एक उपेंद्र यादव कार्यक्रम स्थल पर आए ही नहीं थे। वह दो जुलाई को घटना वाले दिन शिकोहाबाद में थे। इसके सीसीटीवी और अन्य साक्ष्य उनके पास हैं। इसे भी मुकदमे की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। एसपी हाथरस और अन्य अधिकारियों को इस संबंध में पत्र भेज दिया है। 

बूलगढ़ी की घटना में मचा था बवाल

बूलगढ़ी में एक युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या के कर दी थी। यूपी के साथ देश के कई राज्यों में ये प्रकरण उछला था। 

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर