Hathras Stampede: हाथरस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को दिए राहत कार्य में तेजी के निर्देश
Hathras Stampede News - उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ में सत्संग के दौरान भगदड़ के हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ्ज्ञ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री योगी ने मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
जागरण संवाददाता, हाथरस/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ में सत्संग के दौरान भगदड़ के हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ्ज्ञ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री योगी ने मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि सिकंदराराऊ में एटा रोड पर स्थित फुलरई गांव में भोले बाबा का सत्संग आयोजित किया गया था। सत्संग के समापन के दौरान अचानक भगदड़ मच गई। भगदड़ के दौरान 90 लोगों की मौत हो गई। इनमें अधिकांश महिलाएं है।
वहीं, एटा के सीएमओ उमेश कुमार त्रिपाठी ने 27 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 25 महिलाएं और दो पुरुष के शव अस्पताल में लाए गए हैं।