Move to Jagran APP

Hathras Stampede: राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने जिला चिकित्सालय में जाना घायलों का हाल, बोले- हर संभव मिलेगी मदद

उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के समापन के बाद मची भगदड़ में 121 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जब सैकड़ों की संख्‍या में लोग घायल हो गए। इस हादसे में आयोजकों की लापरवाही सामने आई है। प्रशासन ने आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भी बुधवार को हाथरस पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Published: Thu, 04 Jul 2024 02:31 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jul 2024 02:31 PM (IST)
हाथरस के जिला अस्पताल में घायलों से जानकारी लेते राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति। जागरण

 जागरण संवाददाता, हाथरस। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार होमगार्ड विभाग एवं नागरिक सुरक्षा धर्मवीर प्रजापति सुबह दस बजे आगरा से हाथरस के बागला जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने सिकंदराराऊ के फुलरई मुगलगढ़ी में हुए विश्व साकार हरि के सत्संग में हुई भगदड़ में घायलों का हाल जाना। साथ ही उनसे घटना क्रम को लेकर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

प्रदेश होमगार्ड व नागरिक सुरक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गुरुवार की सुबह दस बजे ही जिला चिकित्सालय पहुंच गए। वह कार द्वारा आगरा से यहां आए थे। बागला जिला संयुक्त चिकित्सालय में उन्होंने उपचार करा रहे सत्संग हादसे के घायलों का हाल जाना।

इसे भी पढ़ें- यूपी में आठ तक बरसेंगे जमकर मेघ, लखनऊ-गोरखपुर सहित इन 60 जिलों में IMD ने जारी किया अलर्ट

मंगलवार को विश्व साकार हरि का सत्संग सिकंदराराऊ के फुलरई व मुगलगढ़ी गांव के बीच हुआ था। इसमें मची भगदड़ के दौरान बड़ा हादसा हुआ। इसमें करीब 121 लोगों की मौत व काफी संख्या में घायल हुए थे।

उन्होंने घायलों व उनके स्वजनों से हाल जाना। साथ ही घटना क्रम को लेकर भी उन्होंने जानकारी ली। चिकित्सालय में चिकित्सकीय सुविधाओं के बारे में भी उन्होंने अधिकारियों से जानकारी ली। उन्हें सभी इंतजाम दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

उन्‍होंने कहा कि हर संभव मदद मिलेगी। करीब 30 मिनट रुकने के बाद वह वापस आगरा के लिए प्रस्थान कर गए।

इसे भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर में मवेशी के लिए घास काटने गई महिला को कुत्तों ने नोचा, इलाज के दौरान तोड़ा दम


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.