Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य आज हाथरस में

गांव अहवरनपुर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आएंगे कई दिग्गज गांव में ही बनाया गया है हेलीपैड डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा नहीं आएंगे।

By JagranEdited By: Updated: Fri, 12 Mar 2021 02:02 AM (IST)
Hero Image
उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य आज हाथरस में

जासं, हाथरस : गांव अहवरनपुर में आयोजित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शुक्रवार को उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के अलावा भाजपा के कई दिग्गज, केंद्रीय व राज्य मंत्री शिरकत करेंगे। गांव में ही हेलीपैड का निर्माण किया गया है। एसपी विनीत जायसवाल ने गांव पहुंचकर हेलीपैड व सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर मातहतों को दिशा-निर्देश दिए हैं।

गांव अहवरनपुर में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में कई वीवीआइपी आ रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्ष के रूप में उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य यहां रहेंगी। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गांव में ही हेलीपैड बनाया गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारत सरकार अश्वनी कुमार चौबे, श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला का कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर आ चुका है। इसके अलावा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत अन्य सांसद, विधायक के अलावा मंत्रियों के आने की संभावना है। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का कार्यक्रम प्रशासन को नहीं मिला है।

एसपी विनीत जायसवाल गुरुवार को गांव पहुंचे। हेलीपैड से लेकर मंदिर तक की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यहां पर हाथरस के अलावा आसपास के जिलों से भी पुलिस बल सुरक्षा में लगाया गया है। उत्तराखंड की राज्यपाल का कार्यक्रम

10.30 बजे देहारादून हेलीपैड से हेलीकाप्टर से हाथरस के लिए प्रस्थान

12.00 बजे गांव अहवरनपुर स्थित हेलीपैड पर आगमन।

12.10 से 14.10 बजे तक गांव में आयोजित मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी।

14.15 बजे हेलीकाप्टर से देहरादून के लिए प्रस्थान। तालाब चौराहा पुल पर शुरू हुआ स्लैब डालने का कार्य

जासं,हाथरस: तालाब चौराहे पर बन रहे ओवरब्रिज के कार्य के तहत अब स्लैब डालने का कार्य शुरू हो गया है। यह कार्य तेजी के साथ चल रहा है।

शहर के मध्य स्थित तालाब चौराहा पर ओवरब्रिज निर्माण का कार्य चल रहा है। यहां पर एक माह से अधिक समय तक ब्लाक लेकर दो चरणों में स्टील गार्डर रखने का कार्य रेलवे ने किया। इस कार्य के पूर्ण हो जाने के बाद अब यहां पर स्लैब डालने का कार्य टीम ने तेजी के साथ शुरू कर दिया है। इससे उम्मीद जाहिर की जा रही है कि जल्द ही इस कार्य के पूर्ण होने के साथ ओवरब्रिज भी बनकर तैयार हो जाएगा। हालांकि निर्माण इकाई ने पुल पर भी अपना कार्य पूरा कर लिया है। सिर्फ यहां पर डामर डालने का कार्य शेष है। रेलवे लाइन के ऊपर का कार्य पूर्ण होते ही डामर का कार्य हो जाएगा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें