Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hathras News: महिला की गला काटकर हत्या, हाथाें में मेहंदी पैरों में बिछिया; पहचान मिटाने को चेहरा किया खराब

Murder In Hathras Update News महिला की हत्या से इलाके में खलबली मच गई। पुलिस ने जब शिनाख्त के लिए गांव वालों को बुलाया तो कोई भी महिला को पहचान नहीं सका है। पुलिस ने आसपास के जिलों में महिला की पहचान के लिए तस्वीर भेजी है। महिला से दुष्कर्म भी हो सकता है। पुलिस ने आसपास से सबूत जुटाए हैं।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Wed, 31 Jul 2024 08:32 AM (IST)
Hero Image
Hathras News: हत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम।

जागरण संवाददाता, हाथरस। Hathras News: सासनी के गांव लुटसान के पास खेत में बुधवार की सुबह महिला का शव पड़ा मिला। उसकी गला रेतकर हत्या की गई है। चेहरे को भी धारदार हत्या से काटा गया है। महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

बुधवार की सुबह लुटसान के किसान कुंवरपाल अपने खेत पर पहुंचे तो वहां झाड़ियों में महिला का शव देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वह शोर मचाते हुए गांव की तरफ दौड़े। वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही सासनी थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।

महिला का गला रेता और चेहरे पर किए वार

महिला का लहूलुहान शव खेत में पड़ा था। उसका गला रेता हुआ था। नाक, गाल और चेहरे पर धारदार हथियार से कई वार किए गए हैं। घटनास्थल के पास घर में सब्जी काटने वाला चाकू भी मिला है।

पुलिस ने खाेजी कुत्ते की मदद से किए सबूत जुटाने के प्रयास।

शादीशुदा लग रही है महिला

महिला की उम्र करीब 25 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसके हाथों में मेहंदी भी लगी है और पैर में बिछिया भी पहने हुए है। महिला शादीशुदा बताई जा रहा है। पुलिस ने ग्रामीणों से महिला के बारे में जानकारी की लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

ये भी पढ़ेंः Bareilly Accident: डीसीएम में घुसी तेज रफ्तार कार, तीन की मौत; जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे थे चार युवक

ये भी पढ़ेंः Banke Bihari Mandir: सावन के उत्सवों में बुजुर्ग, बच्चे और मरीजों को भीड़ में न लाएं, मंदिर प्रबंधन की गाइड लाइन जारी

एएसपी अशोक कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। महिला की सलवार खुली हुई है, इसके चलते दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। 

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर