Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UPPCL: बिजली आपूर्ति को लेकर डीएम हुए सख्त, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन पेयजल व बिजली पर विशेष ध्यान दे रहा है। डीएम के निर्देश पर कलेक्ट्रेट परिसर में एक कंट्रोल रूम खोला गया है। जिसमें 24 घंटे शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने हकीकत को परखने के लिए कंट्रोल रूम जाकर उसमें आने वाली शिकायतों व उनके निस्तारण के बारे में जानकारी ली।

By dhananjay trivedi Edited By: Abhishek Pandey Updated: Mon, 17 Jun 2024 03:25 PM (IST)
Hero Image
कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कर्मचारियों से शिकायतों की जानकारी लेते डीएम राजेश कुमार पांडेय। (फोटो- जागरण)

जागरण संवाददाता, उरई। भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन पेयजल व बिजली पर विशेष ध्यान दे रहा है। डीएम के निर्देश पर कलेक्ट्रेट परिसर में एक कंट्रोल रूम खोला गया है। जिसमें 24 घंटे शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने हकीकत को परखने के लिए कंट्रोल रूम जाकर उसमें आने वाली शिकायतों व उनके निस्तारण के बारे में जानकारी ली।

निर्देश दिए कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने या फिर पेयजल की समस्या होने पर तुरंत सक्रियता दिखाई जाए। इसमें किसी तरह की हीलाहवाली नहीं चलेगी। वर्तमान में हर किसी को जबरदस्त गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान आम जनमानस को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में विद्युत व पेयजल को लेकर एक कंट्रोल रूम स्थापित कराया है। साथ ही क्रमवार 24 घंटे अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

कंट्रोल रूम की वास्तविक स्थिति की जानकारी लेने के लिए डीएम ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों से आने वाली शिकायतों का विवरण मांगा। रजिस्टर में दर्ज की गई शिकायतों को देखने के बाद उनके निस्तारण की जानकारी संबंधित अधिकारियों से मांगी।

कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध निस्तारण किया जाए। मोबाइल नंबर 730756477 व दूरभाष नंबर 05162-257090 पर आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। जहां भी ट्रांसफार्मर जलने की जानकारी मिले वहां 72 घंटे के अंदर बदलना सुनिश्चित करें। कंट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली समस्याओं निराकरण कर शिकायतकर्ता से फीडबैक लेने की भी निर्देश दिए। कंट्रोल रूम प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों का रजिस्टर में अंकन कर उनका अतिशीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इसे भी पढ़ें: 'यह दारोगा मुख्यमंत्री की हत्या कर देगा', पोस्ट से मचा हड़कंप; खुफिया तंत्र एक्टिव हुआ तो खुल गया पूरा राज!