Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jalaun News: पुलिस मुठभेड़ में लूटपाट के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, दोनों पर पुल‍िस ने घोषि‍त क‍िया था इनाम

यूपी के उरई में पुल‍िस ने शुक्रवार की सुबह चेकिंग के दौरान बाइक से जा रहे दो बदमाशों को रोकने की कोशि‍श की तो उन्‍होंने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें दोनों आरोपित पिता-पुत्र को पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर गए। पिता पर 25 हजार और पुत्र पर 20 हजार का इनाम घोषित है। दोनों पर लूटपाट जैसे कई केस दर्ज हैं।

By mahesh prajapati Edited By: Vinay Saxena Updated: Fri, 16 Aug 2024 03:39 PM (IST)
Hero Image
मुठभेड़ में घायल इनामी बदमाश को अस्पताल ले जाते पुलिस कर्मी।- पुलिस विभाग

जागरण संवाददाता, उरई। शुक्रवार की सुबह दो से तीन बजे के करीब पुलिस ग्राम सरसौखी के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक से निकल रहे दो बदमाशों ने पुलिस के रोकने पर फायरिंग करके भागने लगे। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें दोनों आरोपित पिता-पुत्र को पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर गए। पिता पर 25 हजार और पुत्र पर 20 हजार का इनाम घोषित है। दोनों पर लूटपाट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हैं।

दोनों के पैर में लगी गोली

पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार मौके पर पहुंचे और जानकारी की। दोनों आरोपियों का इलाज करवाने के बाद उन्हें जेल भेजा गया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपित पुत्र के दाएं व पिता के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है।

पुलिस, सर्विलांस व एसओजी की टीम लंबे समय से दोनों इनामी बदमाशों की तलाश में थी। वह लूट, वाहन चोरी, हत्या जैसे मामलों में फरार चल रहे थे। शुक्रवार तड़के दो से तीन बजे के बीच मुखबिर से आटा थाना एसओ अजय कुमार, उरई कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी को सूचना मिली की दोनों इनामी बदमाश किसी घटना को अंजाम देने जा रहे हैं।

पुल‍िस की गोली से हुए घायल 

इसके बाद पुलिस ने उरई-कानपुर हाईवे पर ग्राम सरसौखी के पास चेकिंग लगा दी। जैसे ही आरोपित पिता-पुत्र वहां से निकले तो पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा। इस पर दोनों रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस टीम ने दोनों का पीछा कर फायरिंग की, जिसमें दोनों के पैरों में गोली लग गई।

पुलिस ने 25 हजार के इनामी अल्लारक्ख उर्फ पप्पू निवासी ग्राम इस्लामाबाद थाना कदौरा व उसके पुत्र 20 हजार का इनामी आसिफ उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए हैं।

दोनों पर दर्ज हैं कई मुकदमे

पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपितों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। अल्लारक्ख पर 18 व आसिफ उर्फ बबलू पर छह मुकदमा विभिन्न थानों में दर्ज हैं। आवश्यक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा गया है। आरोपित पिता-पुत्र पर हत्या सहित लूटपाट, चोरी आदि के मामलों में जनपद के विभिन्न थानों में मुकदमा पंजीकृत हैं।

यह भी पढ़ें: ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की तस्करी कर रहे थे दो युवक, कीमत 1.37 करोड़; पकड़े जाने पर बताया- कैसे होता है इस्तेमाल?