Move to Jagran APP

मासूम ने खेल-खेल में माचिस से लगा दी झोपड़ी में आग, एक बच्चे की दर्दनाक मौत

लपटें तेज होने पर मां की नींद खुली तो वह बच्चों को बाहर निकालने लगी। इस दौरान दो बच्चे लपटों में फंस कर झुलस गए। आसपास के लोग भी मदद को पहुंचे और झुलसे मासूम भाई-बहन को लेकर सीएचसी जालौन आए। यहां छह वर्षीय दीपक को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मासूम निशा को मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। मासूम के पिता लोकेंद्र सिंह मजदूरी करने गए थे।

By Jagran News Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sat, 01 Jun 2024 06:07 PM (IST)
Hero Image
मासूम ने खेल-खेल में माचिस से लगा दी झोपड़ी में आग, एक बच्चे की दर्दनाक मौत

जागरण संवाददाता, जालौन : ग्राम दहगुआ में दोपहर के समय झोपड़ी में मां अपने बच्चों के साथ सो रही थी। दो बच्चे झोपड़ी में खेल रहे थे। इसी दौरान एक बच्चे ने खेल-खेल में माचिस की तीली खींच दी जिससे झोपड़ी में आग लग गई।

लपटें तेज होने पर मां की नींद खुली तो वह बच्चों को बाहर निकालने लगी। इस दौरान दो बच्चे लपटों में फंस कर झुलस गए। आसपास के लोग भी मदद को पहुंचे और झुलसे मासूम भाई-बहन को लेकर सीएचसी जालौन आए। यहां छह वर्षीय दीपक को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

मासूम निशा को मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। मासूम के पिता लोकेंद्र सिंह मजदूरी करने गए थे। एसडीएम जालौन अतुल कुमार ने बताया कि बच्चों के खेल में माचिस से आग लग गई थी। इसमें एक मासूम की झुलस जाने से मौत हुई है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।