Move to Jagran APP

UP News: जालौन में विहिप के पूर्व जिलाध्यक्ष को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश के उरई में शुक्रवार की शाम साढ़े सात बजे के लगभग विहिप के पूर्व जिलाध्यक्ष को दो बाइक सवारों ने उनको गोली मार दी। वह अपनी पत्नी के साथ आंबेडकर चौराहे से स्कूटी पर सवार होकर बंबी रोड पटेल नगर स्थित अपने आवास पर जा रहे थे। मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Fri, 12 Jul 2024 09:13 PM (IST)
Hero Image
बदमाशों के हमले के बाद घायल अवस्था में विहिप के पूर्व जिलाध्यक्ष भास्कर अवस्थी।

जागरण संवाददाता, उरई। कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला पटेल नगर बंबी रोड निवासी भाजपा नेता व विहिप के पूर्व जिलाध्यक्ष भास्कर अवस्थी अपनी पत्नी साधना अवस्थी के साथ बाजार से शाम को स्कूटी पर सवार होकर घर जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वह पुराने जल निगम आफिस की मोड़ पर पहुंचे तो पीछे से आए नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। 

गोली उनके कंधे में लगी जिससे वह स्कूटी समेत गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुन मुहल्ले के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तो देखा तो भास्कर अवस्थी घायल पड़े हैं और पत्नी चीख रही थीं। लोगों ने तुरंत निजी वाहन से उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

घटना से सकते में आई पुलिस

डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस भी सकते में आ गयी और वह तुरंत मेडिकल कॉलेज के साथ घटनास्थल पर पहुंची। वर्तमान में क्षेत्रीय संयोजक कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र पार्टी पत्रिकाओं तथा प्रकाशन विभाग का दायित्व है। वह लक्ष्मी चरण हुब्बलाल महाविद्यालय के प्रबंधक भी हैं। 

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला साथ ही फोरेंसिक की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। 

सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी ने कहा कि घटनास्थल पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित की जाएंगी, जिससे कि घटना का राजफाश हो सके।

यह भी पढ़ें: भाजपा के पूर्व मंत्री बोले- ऐसा भ्रष्टाचार नहीं देखा न सुना, अखिलेश ने किया तंज- कहा; अब देखते हैं बुलडोजर किस ओर...

यह भी पढ़ें: दूल्हे ने कही ऐसी बात, दुल्हन ने घबराकर फौरन शादी से कर दिया इनकार; बैरंग लौटी बरात

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।