Move to Jagran APP

UP News: महिला ने एंबुलेंस में एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, 3 लड़कियां-1 लड़का

उरई क्षेत्र के गोहन से शुक्रवार को एंबुलेंस से एक महिला को प्रसव के लिए सीएचसी लाया जा रहा था। महिला को ग्राम कुरसेंड़ा के पास प्रसव पीड़ा हुई। चालक परिचालक ने एंबुलेंस में स्वजन की देखरेख में सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया। जिसमें तीन लड़कियां व एक लड़का है। एंबुलेंस चालक ने जज्जा-बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

By Jagran News Edited By: Aysha Sheikh Updated: Fri, 19 Jul 2024 04:33 PM (IST)
Hero Image
एंबुलेंस में महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म - प्रतीकात्मक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, उरई। उरई क्षेत्र के गोहन से शुक्रवार को एंबुलेंस से एक महिला को प्रसव के लिए सीएचसी लाया जा रहा था। महिला को ग्राम कुरसेंड़ा के पास प्रसव पीड़ा हुई। चालक, परिचालक ने एंबुलेंस में स्वजन की देखरेख में सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया। जिसमें तीन लड़कियां व एक लड़का है।

एंबुलेंस चालक ने जज्जा-बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डाक्टर ने नवजात शिशुओं का कम वजन के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम गोहन निवासी रवि राजपूत की पत्नी श्रीदेवी को शुक्रवार दोपहर 12 बजे प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस से सीएचसी लाया जा रहा था।

ये भी पढ़ें -

UP News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ट्रक चालक के ब्रेक लगाने से पीछे से घुसी कार, तीन घायल

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।