Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dhanteras 2023 Muhurat Time: धनतेरस पर बनेगा शुक्र शशि योग, धन में होगी अपार वृद्धि

Dhanteras 2023 Muhurat Time कार्तिक कृष्णपक्ष त्रयोदशी को धनतरेस का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व पंच दिवसीय महापर्व दीपावली का प्रथम पर्व भी है। इस वर्ष इस पर्व का सुखद संयोग 10 नवंबर शुक्रवार को मिलेगा। ज्योतिष एवं तंत्र आचार्य डॉ. शैलेश मोदनवाल के अनुसार ग्रहों के विशेष गोचर के कारण इस वर्ष का धनतेरस पर्व विशेष लाभकारी होगा।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek PandeyUpdated: Mon, 06 Nov 2023 01:19 PM (IST)
Hero Image
धनतेरस पर बनेगा शुक्र शशि योग, धन में होगी अपार वृद्धि

संवाद सहयोगी, मछलीशहर (जौनपुर)। कार्तिक कृष्णपक्ष त्रयोदशी को धनतरेस का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व पंच दिवसीय महापर्व दीपावली का प्रथम पर्व है। इस वर्ष इस पर्व का सुखद संयोग 10 नवंबर शुक्रवार को मिलेगा।

ज्योतिष एवं तंत्र आचार्य डॉ. शैलेश मोदनवाल के अनुसार ग्रहों के विशेष गोचर के कारण इस वर्ष का धनतेरस पर्व विशेष लाभकारी होगा। धनतेरस पर शुक्र कन्या राशि में होंगे और इस दिन चंद्रमा भी इसी राशि में संचार करेंगे।

कन्या राशि में चंद्रमा और शुक्र की युति से शु्क्र शशि योग बनेगा। इस योग के प्रभाव से इस बार धनतेरस पर आपके धन में कई गुना अधिक वृद्धि होगी। स्थायी संपत्ति और भवन दिलाने वाले शनि भी मार्गी अवस्था में धनतेरस पर 30 साल बाद अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में होंगे।

इन राशि के जातकों को मिलेगा लाभ

वृष, कर्क, कन्या, तुला एवं मकर राशि के जातकों को विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि, धनाध्यक्ष कुबेर लक्ष्मी आदि की पूजा की जाती है। उस दिन शाम 06.10 बजे तक विष्कुंभ योग है। इसके पश्चात प्रीती योग का लाभदायी संयोग प्राप्त होगा जो पूजन अर्चन सहित सभी कार्यों के लिए सुखमय होगा।

इसे भी पढ़ें: लखनऊ में सनसनीखेज वारदात, व्यापारी ने चाकू से गोदकर बच्चों के सामने कर दी पत्नी की हत्या

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें