Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

समग्र विकास के लिए पूर्वाचल राज्य का गठन जरूरी

पूर्वांचल राज्य का गठन और बनारस को उसकी राजधानी बनाने की मांग ने अब जोर पकड़ लिया है। रविवार को जयगोपालगंज के रैकल ब्रम्ह बाबा के पास सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें आसपास के जिलों से आए लोगों ने विचार व्यक्त किए। पूर्वांचल जन कल्याण मंच के तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बीएचयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष चंचल सिंह ने कहा कि

By JagranEdited By: Updated: Sun, 20 Oct 2019 10:38 PM (IST)
Hero Image
समग्र विकास के लिए पूर्वाचल राज्य का गठन जरूरी

जागरण संवाददाता, केराकत (जौनपुर): पूर्वांचल राज्य का गठन और बनारस को उसकी राजधानी बनाने की मांग ने अब जोर पकड़ लिया है। रविवार को जयगोपालगंज के रैकल ब्रम्ह बाबा के पास सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें आसपास के जिलों से आए लोगों ने विचार व्यक्त किए।

पूर्वाचल जन कल्याण मंच के तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बीएचयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष चंचल सिंह ने कहा कि 82 फीसद भ्रष्टाचारी संसद में बैठे हैं जो अपनी- अपनी रोटी सेंकने में लगे हैं। प्रदेश के समग्र विकास के लिए पूर्वाचल राज्य बनाना जरूरी है। यह तभी संभव है जब इस आंदोलन से सभी लोगों को जोड़ा जाए। उन्होंने पूर्वी प्रदेश की बोली भाषा, संस्कार का अस्तित्व बचाए रखने की नसीहत दी। जनकल्याण मंच के संयोजक रामप्रताप सिंह ने कहा कि पूर्वाचल में 33 करोड़ लोग रहते हैं। यहां से 165 विधायक और 33 सांसद हैं, इसके बावजूद क्षेत्र में बेरोजगारी चरम पर है। विकास के नाम पर अब तक केवल छलावा हुआ है।

मंच के सह संयोजक राजकुमार गुप्ता ने कहा कि पूर्वांचल राज्य बनने से कल कारखाने लगेंगे और लोगों को रोजगार मिलेगा। डोभी ब्लाक के पूर्व प्रमुख जयप्रकाश सिंह ने पूर्वाचल राज्य की राजधानी बनारस बनाए जाने पर बल दिया। सम्मेलन को दस्यु सुंदरी नीलम गुप्ता ने भी सम्बोधित किया। कहा कि नए राज्य के गठन से आर्थिक समृद्धि होगी जिससे अपराध कम होंगे। अध्यक्षता अरुण कुमार चौबे व संचालन महेन्द्र प्रताप यादव ने किया।

इस अवसर पर डा. राजेश कुमार सिंह, अनिता देवी, बासुदेव सिंह, नम: नाथ शर्मा, रामजी गुप्ता, रवि दुबे, संजय सिंह, दिनेश सिंह, महेन्द्र शंकर पांडेय, कृष्ण यादव एडवोकेट, नम: नाथ शर्मा आदि मौजूद रहे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें