Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jaunpur: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामलों में चार गिरफ्तार, भेजे गए जेल

मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म व साजिश रचने के मुकदमे में वांछित आरोपित लाइन बाजार के फूलपुर मदारपुर निवासी मनीष कुमार सरोज को गुरुवार को मिले सुराग पर नंदगंज चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। सिकरारा पुलिस ने दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी के मामले में नामजद आरोपित रीठी निवासी विजय यादव को गिरफ्तार कर लिया।

By Ramesh SoniEdited By: Vinay SaxenaUpdated: Thu, 19 Oct 2023 11:06 PM (IST)
Hero Image
अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामलों में चार गिरफ्तार।- सांकेति‍क तस्‍वीर

संवाद सहयोगी, जौनपुर। विभिन्न थानों की पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामलों में वांछित चार आरोपितों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। जफराबाद पुलिस ने युवती के अपहरण के मामले में वांछित आरोपित बैजाबाद निवासी अनिकेत चौहान को गुरुवार को मिले सुराग पर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अपहृत युवती को पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी थी।

मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म व साजिश रचने के मुकदमे में वांछित आरोपित लाइन बाजार के फूलपुर मदारपुर निवासी मनीष कुमार सरोज को गुरुवार को मिले सुराग पर नंदगंज चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: Jaunpur: ओलमा काउंस‍िल के प्रदेश उपाध्यक्ष शहाबुद्दीन की एक करोड़ की संपत्ति कुर्क, DM हरदोई के आदेश पर हुई कार्रवाई

सिकरारा पुलिस ने दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी के मामले में नामजद आरोपित रीठी निवासी विजय यादव को गिरफ्तार कर लिया। उधर, चंदवक थाना पुुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित मढ़ी गांव निवासी विशाल चौहान को खुज्झी मारिकपुर मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें