Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

VIDEO: 'यूपी में पार्टी की स्थिति ठीक नहीं, केंद्र करे हस्तक्षेप तभी 2027 में बनेगी सरकार', भाजपा विधायक का वीडियो वायरल

लोकसभा चुनाव में भाजपा के खराब प्रदर्शन के बाद अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नए सिरे से जनप्रतिनिधियों से मिलकर नाराजगी की वजह टटोलने में जुट गए हैं। मुख्यमंत्री ने मंडलवार मुलाकात का सिलसिला सात जुलाई से शुरू किया है। उन्होंने पहले दिन देवीपाटन व अयोध्या मंडल के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। सोमवार को उन्होंने मीरजापुर और आजमगढ़ मंडल के विधायक सांसदों व विधान परिषद सदस्यों से मुलाकात की।

By Jagran News Edited By: Riya Pandey Updated: Sat, 13 Jul 2024 02:39 PM (IST)
Hero Image
भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र का यूपी के विधानसभा चुनाव को लेकर वीडियो वायरल

जागरण संवाददाता, जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि आज की तारीख में उत्तर प्रदेश में भाजपा की स्थिति ठीक नहीं है।

सपा ने पीडीए के नाम पर और अन्य तरीकों से जनता में भ्रम फैला रखा है। ऐसे में केंद्र सरकार को बड़े फैसले लेने होंगे। प्रदेश में 2027 का चुनाव जीतने के लिए केंद्र को नजर रखनी होगी। हर कार्यकर्ता को मन से जुटना होगा, तभी कुछ हो सकता है।

केंद्र सरकार को यूपी के चुनाव पर करना होगा फोकस

वह कहते दिख रहे हैं कि 2027 में प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने के लिए केंद्र सरकार को उत्तर प्रदेश के चुनाव पर फोकस करना होगा। इस संबंध में विधायक रमेश चंद्र मिश्र से बात करने का प्रयास किया जा रहा है। उनका फोन रिसीव न होने उन्हें मैसेज भी किया गया है।

— Riya Pandey (@pandeyriya0607) July 13, 2024

लोकसभा चुनाव में भाजपा के खराब प्रदर्शन पर सतर्क हुए सीएम

बता दें कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के खराब प्रदर्शन के बाद अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नए सिरे से जनप्रतिनिधियों से मिलकर नाराजगी की वजह टटोलने में जुट गए हैं। वे हर दिन दो मंडलों के पार्टी के विधायक व सांसदों से मिलकर उन कारणों को जानने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके कारण पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है।

इन कमियों को दूर कर वे 2027 के विधानसभा चुनाव की राह आसान करने में लग गए हैं। जनप्रतिनिधियों ने जिन अधिकारियों की शिकायत की है उन पर भी जल्द मुख्यमंत्री कार्रवाई कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- पार्षद ने उठाए भाजपा की सूची पर सवाल, पत्र लिखकर पूछ लिया- किस आधार पर वोट डालने आऊंगा?

यह भी पढ़ें- UP News: जनप्रतिनिधियों से मिलकर हार के कारण टटोल रहे CM योगी, 2027 के विधानसभा चुनाव पर नजर