Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jaunpur Crime news: कांग्रेस नेता पर नौकरानी ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुल‍िस ने क‍िया ग‍िरफ्तार

यूपी के जौनपुर में कोतवाली पुलिस ने नौकरानी के साथ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में आरोपी कांग्रेस नेता को ग‍िरफ्तार क‍िया है। कोर्ट ने आरोपी को 14 द‍िन की न्‍याय‍िक ह‍िरासत में भेज द‍िया है। पुल‍िस ने बताया क‍ि अजमेरी (अबीरगढ़ टोला) निवासी आरोपी मुफ्ती मेंहदी को मिले सुराग पर बड़ी मस्जिद तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया है।

By Ramesh Soni Edited By: Vinay Saxena Updated: Mon, 02 Sep 2024 04:25 PM (IST)
Hero Image
नौकरानी से दुष्‍कर्म का आरोपी कांग्रेस नेता ग‍िरफ्तार।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

संवाद सहयोगी, जौनपुर। यूपी के जौनपुर में कांग्रेस नेता मुफ्ती मेहंदी पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुल‍िस ने आरोपी कांग्रेस नेता के खि‍लाफ दुष्‍कर्म और पॉक्‍सो एक्‍ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे ग‍िरफ्तार कर ल‍िया है। कोर्ट ने आरोपी को 14 द‍िन की न्‍याय‍िक ह‍िरासत में भेज द‍िया है। 

युवती ने बीते शन‍िवार को कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया क‍ि वर्षों पूर्व वह जब लगभग 15 वर्ष की थी, तब से मुफ्ती मेहंदी के घर झाडू-पोछा करती थी। एक साल पहले तक वह उसे काम के रुपये देता रहा। इसके बाद प्यार का वास्ता व शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने लगा। कभी-कभी कपड़े और चप्पल दिला देता था।

दूसरे से संबंध बनाने को क‍िया मजबूर

इसके बाद कांग्रेस की सदस्यता दिलाकर पार्टी कार्यक्रमों में लेकर जाने लगा, लेक‍िन शादी के लिए कहने पर टाल-मटोल करता रहा। इसी दौरान आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर अन्य लोगों के साथ भी संबंध बनाने के लिए मजबूर करने लगा। मना करने पर मारता-पीटता था।

पिटाई के बाद क‍िया दुष्‍कर्म 

बीते 27 अगस्त की शाम सात बजे अपने घर बुलाकर पीटा व जबरन दुष्कर्म किया। पुल‍िस को बताने पर उसे और उसके पर‍िवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घर आकर अपनी मां को आपबीती सुनाई इसके बाद  मां के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।

पुल‍िस ने आरोपी को क‍िया ग‍िरफ्तार  

तहरीर के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, मारने-पीटने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। जिला महिला अस्पताल भेजकर पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र ने बताया इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह व उनके हमराहियों ने मिले सुराग पर अजमेरी (अबीरगढ़ टोला) निवासी आरोपित मुफ्ती मेंहदी को मिले सुराग पर बड़ी मस्जिद तिराहा के पास से गिरफ्तार किया।

पीड़िता के बयान व मेडिकल मुआयना के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी कर चालान कर दिया गया। विवेचना की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी।- बृजेश कुमार, एएसपी (सिटी)

यह भी पढ़ें: Kannauj Rape Case: नवाब सिंह यादव ने किशोरी से किया था दुष्कर्म, DNA रिपोर्ट में खुलासा