Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jaunpur Lok Sabha Chunav Result 2024: जौनपुर के सांसद बने सपा के बाबू कुशवाहा, भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह को हरा बने विजयी

Jaunpur Lok Sabha Election Result Live वाराणसी मंडल के उत्‍तरी-पश्‍चि‍मी हिस्से और गोमती नदी किनारे बसा इमरती के लिए प्रसिद्ध जौनपुर जिले के जौनपुर संसदीय क्षेत्र में पांच विधानसभा (जौनपुर बदलापुर मल्हनी शाहगंज और मुंगरा बादशाहपुर आते हैं।) यहां 18 वीं लोकसभा चुनाव के लिए छठवें चरण में यानी 25 मई को मतदान हुआ। इस बार यहां से कुल 14 दावेदार मैदान में रहे।

By Riya Pandey Edited By: Riya Pandey Updated: Tue, 04 Jun 2024 12:54 PM (IST)
Hero Image
जौनपुर से सपा के बाबू सिंह कुशवाहा बने सांसद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Jaunpur Lok Sabha Chunav Result 2024 / UP Lok Sabha Chunav Result 2024: साल 2024 के चुनावी महासंग्राम के परिणाम का राजनीतिक दलों के अलावा देश के लोगों को भी बेसब्री से इंतजार था। हर कोई यह जानने के लिए आतुर रहा कि उसके क्षेत्र में किस सत्ता का राज होगा। और आखिरकार ये इंतजार खत्म हुआ। जौनपुर से इस बार सपा ने अपना परचम लहराया। सपा के बाबू कुशवाहा ने भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर को हरा जीत दर्ज की।

वाराणसी मंडल के उत्‍तरी-पश्‍चि‍मी हिस्से और गोमती नदी किनारे बसा, इमरती के लिए प्रसिद्ध जौनपुर जिले में दो संसदीय क्षेत्र और कुल नौ विधानसभा क्षेत्र आते हैं। जौनपुर संसदीय क्षेत्र में पांच विधानसभा (जौनपुर, बदलापुर, मल्हनी, शाहगंज और मुंगरा बादशाहपुर आते हैं।) यहां 18 वीं लोकसभा चुनाव के लिए छठवें चरण में यानी 25 मई को मतदान हुआ।

जौनपुर लोकसभा सीट (Jaunpur Lok Sabha Seat) से इस बार कुल 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां कुल 19 लाख 77 हजार 233 मतदाता हैं, जिनमें 9,50,912 महिला व 10,26,234 पुरुष वोटर्स हैं। इस बार के चुनाव में कुल 55.59 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। 

2024 के लोकसभा चुनाव में जौनपुर सीट पर मतदान- 55.59 प्रतिशत

कब और कितनी हुई वोटिंग

18वीं लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Chunav) में जौनपुर लोकसभा सीट (Jaunpur Lok Sabha Seat) पर छठे चरण में यानी 25 मई 2024 को मतदान हुआ। जिसमें 55.59 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

2019 से कम व 2014 से अधिक पड़े वोट 

इस बार के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में 2019 से कम व 2014 से अधिक वोट पड़े। 2019 के चुनाव में जौनपुर में 55.71 प्रतिशत मतदान हुआ था और  2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर 54.48 प्रतिशत वोट पड़े थे।

ये स्थानीय मुद्दे हावी

  • प्रदेश के बड़े जनपदों में शुमार जौनपुर में बड़े उद्योगों की स्थापना की मांग।
  • बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मेडिकल कालेज में संसाधन बढ़ाए जाएं।
  • क्षेत्र में जाम प्रमुख समस्या है। बाईपास, अंडरपास व ओवरब्रिज का निर्माण हो।
  • कृषि उत्पादों को संरक्षित किया जाए, कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना, फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित हों।
  • गुणवत्तायुक्त शिक्षा के लिए केंद्रीय विद्यालय व व्यावसायिक शिक्षा के लिए कालेज खुलें।

जौनपुर लोकसभा सीट का इतिहास (History Of Jaunpur Lok Sabha Seat)

1952 में बनीं जौनपुर लोकसभा सीट  (Jaunpur Lok Sabha Seat) पर यह 19वां चुनाव है। इस सीट पर पहले सांसद बीरबल सिंह चुने गए। दूसरी बार भी इन्होंने ही जीत की दर्ज की। तीसरी बार सांसद ब्रह्मजीत सिंह जीते। चौथे, पाचवें व छठे सांसद राजदेव सिंह रहे। सातवें सांसद महाराज यादवेंद्र दुबे, आठवें सांसद अजीजुल्लाह आजमी, नौवें सांसद कमला प्रसाद सिंह, दसवें महाराज यादवेंद्र दुबे, 11वें अर्जुन सिंह यादव, 12वें राजकेशर सिंह, 13वें पारसनाथ यादव, 14वें स्वामी चिन्मयानंद, 15वें पारसनाथ यादव, 16वें धनंजय सिंह, 17वें कृष्ण प्रताप सिंह व 18वें सांसद श्याम सिंह यादव बने। इस बार संसदीय सीट के चुनाव में कुल 14 दावेदार मैदान में रहे।

मैदान में हैं ये 14 प्रत्याशी

प्रत्याशी दल
कृपा शंकर सिंह  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
बाबू सिंह कुशवाहा  समाजवादी पार्टी (सपा)
श्याम सिंह यादव  बहुजन समाज पार्टी (बसपा)
अशोक सिंह  समाज विकास क्रांति पार्टी
जियालाल प्रजापति  भागीदारी पार्टी (पी)
निशा पटेल  सरदार पटेल सिद्धान्त पार्टी
फूलचन्द्र  मौलिक अधिकार पार्टी
भारत राम  पच्चासी परिवर्तन समाज पार्टी
राम प्यारे  सोशलिस्ट युनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कॉम्युनिस्ट)
शाह आलम  अपना दल (कमेरावादी)
कृपाशंकर सी. पाण्डेय  निर्दलीय
गोविन्द लाल  निर्दलीय
श्रीपति मौर्य  निर्दलीय
सरफराज अहमद निर्दलीय