Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: यूपी के इस जिले में 46.943 करोड़ की लागत से बनेंगी सड़कें, शासन से मिली स्वीकृति

Jaunpur News बक्सा से लोहिंदा तक की जर्जर और गड्ढे में तब्दील सड़क के अच्छे दिन आने वाले हैं। गत दस वर्षों में इस सड़क की हालत बद से बदतर हो गई है। शासन से 46 करोड़ 943 लाख रुपये का बजट स्वीकृत होते ही पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह को फोन कर इसकी जानकारी दी।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek PandeyUpdated: Tue, 07 Nov 2023 03:19 PM (IST)
Hero Image
यूपी के इस जिले में 46.943 करोड़ की लागत से बनेंगी सड़कें, शासन से मिली स्वीकृति

जागरण संवाददाता, जौनपुर। बक्सा से लोहिंदा तक की जर्जर और गड्ढे में तब्दील सड़क के अच्छे दिन आने वाले हैं। गत दस वर्षों में इस सड़क की हालत बद से बदतर हो गई है। शासन से 46 करोड़, 943 लाख रुपये का बजट स्वीकृत होते ही पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह को फोन कर इसकी जानकारी दी।

तेजीबाजार से गुजरने वाली इस सड़क के निर्माण के लिए कृपाशंकर सिंह पिछले तीन वर्षों से लगातार प्रयासरत थे। इस संदर्भ में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद से मिलकर उक्त सड़क के निर्माण के लिए पत्र सौंपा था।

साढ़े 18 करोड़ से बनेगा सिद्दीकपुर- जमुहाई मार्ग जौनपुर

सिद्दीकपुर-जमुहाई मार्ग के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। अठ्ठारह करोड़ तिरालिस लाख पच्चीस हजार रुपये की लागत से उक्त 11.600 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जाएगा।

यह जानकारी खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव के मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ने दी है। उन्होंने बताया कि इसके लिए उत्तर प्रदेश शासन से प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति मिल गई है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली NCR के बाद प्रयागराज में भी दम घोंट रही हवा, 221 पहुंचा AQI; जहरीला हुआ वातावरण

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें