Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Machhlishahr Lok Sabha Chunav Result 2024: मछलीशहर सीट में सपा की सांसद, प्रिया सरोज ने BJP के बीपी सरोज को दी करारी मात

Machhlishahr lok sabha election Result Live साल 2024 के चुनावी महासंग्राम में सबकी नजरें सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश पर रही। प्रदेश के नतीजे इस बार सबको चौंकाने वाले रहे। यहां की पूर्वांचल की मछलीशहर लोकसभा पर समाजवादी पार्टी की प्रिया सरोज ने जीत हासिल की। सपा सांसद बनने के साथ की बीजेपी की हैट्रिक का सपना भी यहां से टूट गया।

By Jagran News Edited By: Riya Pandey Updated: Tue, 04 Jun 2024 02:59 PM (IST)
Hero Image
मछलीशहर में सपा की प्रिया सरोज ने लहराया परचम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Machhlishahr Lok Sabha Chunav Result 2024 / UP lok sabha chunav Result 2024: साल 2024 के चुनावी महासंग्राम में नतीजा आ गया है। सबकी उम्मीद के परे इस लोकसभा सीट से सपा की प्रिया सरोज ने भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज को करारी शिकस्त दी है।

जौनपुर जिले में दो संसदीय क्षेत्र और कुल नौ विधानसभा क्षेत्र आते हैं। जौनपुर संसदीय क्षेत्र में पांच विधानसभा तो मछलीशहर संसदीय क्षेत्र में चार विधानसभा आते हैं। यहां 18वीं लोकसभा चुनाव के लिए छठवें चरण में यानी 25 मई 2024 को मतदान हुआ। 

मछलीशहर सीट से इस बार कुल 12 प्रत्याशी मैदान में थे। यहां कुल 19 लाख 40 हजार 605 मतदाता हैं, जिनमें 9,24,046 महिला व 10,16,432 पुरुष वोटर्स हैं। इस बार के चुनाव में कुल 54.49 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। 

2024 के लोकसभा चुनाव में मछलीशहर सीट पर मतदान - 54.49 प्रतिशत

कब और कितनी हुई वोटिंग

18वीं लोकसभा चुनाव में मछलीशहर लोकसभा सीट (Machhlishahr Lok Sabha Seat) पर छठे चरण में यानी 25 मई 2024 को मतदान हुआ। जिसमें 54.49 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसमें 51.41 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं  व 57.88 प्रतिशत महिला वोटर्स ने मतदान किया है। वहीं अन्य मतदाताओं ने 1.45 प्रतिशत मत किया है।

2019 से कम व 2014 से अधिक पड़े वोट 

इस बार के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Chunav) में 2019 से कम व 2014 से अधिक वोट पड़े। 2019 के चुनाव में मछलीशहर में 55.99 प्रतिशत मतदान हुआ था और 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर 52.74 प्रतिशत वोट पड़े थे। 

ये स्थानीय मुद्दे हावी

जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव, जिला अस्पताल जैसे संसाधनों से युक्त अस्पताल का नहीं होना।मछलीशहर नगर पंचायत में रेल की सुविधा नहीं है। इसे रेल लाइन से जोड़ना जरूरी है। जफराबाद, जंघई, डोभी स्टेशन के पास आरओबी व कासिंगों पर अंडरपास न होना।

महानगरों के लिए ट्रेनों का संचालन या तो नहीं है या फिर मड़ियाहूं, केराकत व जंघई जंक्शन पर प्रमुख ट्रेनों का ठहराव नहीं होता। कृषि उत्पादों की बहुतायत के बावजूद उत्पादों को संरक्षित करने के संसाधन पर्याप्त नहीं हैं।

भाजपा ने बीपी सरोज (B.P. Saroj) पर जताया भरोसा

हैट्रिक बनाने के लिए भाजपा ने सांसद बीपी सरोज पर भरोसा जताया था। 2019 में बसपा के त्रिभुवन राम से वह मात्र 181 वोटों से जीते थे। सपा तीन बार के सांसद रहे तूफानी सरोज की 26 वर्षीय बेटी और सुप्रीम कोर्ट में वकील प्रिया सरोज के भरोसे भाजपा का विजय रथ रोकने की कोशिश में है। बसपा के टिकट से पूर्व आइएएस अफसर कृपाशंकर सरोज चुनाव मैदान में रहे। यहां सपा व भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली।

सीट का इतिहास (History Of Machhlishahr Lok Sabha Seat)

सैदपुर को काटकर 2009 के परिसीमन में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुई इस सीट पर यह 16वां चुनाव है। यहां 1962 से चुनाव हो रहा है। पहले सांसद गणपत राम रहे। दूसरे व तीसरे सांसद नागेश्वर द्विवेदी, चौथे सांसद राजकेशर सिंह, पांचवें सांसद शिव शरण वर्मा, छठे सांसद श्रीपति मिश्र, सातवे व आठवें सासद शिवशरण वर्मा, नौवें सांसद रामविलास वेदांती, दसवें सांसद स्वामी चिन्मयानंद, 11वें सांसद चंद्रनाथ सिंह, 12 वे सांसद उमाकांत यादव, 13 वे सांसद तूफानी सरोज, 14 वें सांसद रामचरित्र निषाद व 15 वें सांसद बीपी सरोज बने। अब 16 वें सांसद के लिए 12 दावेदार मैदान में है।

मैदान में हैं ये 12 प्रत्याशी

प्रत्याशी दल
भोलानाथ (बी.पी.सरोज)  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
प्रिया सरोज  समाजवादी पार्टी (सपा)
कृपा शंकर सरोज  बहुजन समाज पार्टी (बसपा)
उर्मिला  समाज परिवर्तन पार्टी
कमलेश  आजाद समाज पार्टी
बृजेश कुमार  पृथ्वीराज जनशक्ति पार्टी
बृजेश कुमार सरोज  प्रबुद्धवादी बहुजन मोर्चा
राजेन्द्र प्रसाद  राष्ट्र उदय पार्टी
राम मिलन  सरदार पटेल सिद्धान्त पार्टी
रंग बहादुर  निर्दलीय
श्रवण कुमार निर्दलीय
सुबास निर्दलीय