Move to Jagran APP

Encounter In jaunpur: एक लाख का इनामी अंतरप्रांतीय कुख्यात बदमाश मुठभेड़ में ढेर, छह साल से था फरार

कुख्यात प्रशांत सिंह करीब छह वर्षों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। उसके विरुद्ध जौनपुर व आसपास के जिलों के साथ ही मुंबई में लूट हत्या सहित 41 मुकदमे दर्ज थे। पुलिस टीम में खेतासराय थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह स्वाट प्रभारी विनीत राय थानाध्यक्ष बक्शा मनोज सिंह थानाध्यक्ष बदलापुर रोहित मिश्र व थानाध्यक्ष सरपतहां त्रिवेणी सिंह व हमराही भी रहे।

By Ramesh Soni Edited By: Vivek Shukla Updated: Thu, 06 Jun 2024 12:37 PM (IST)
Hero Image
मुठभेड़ में एक लाख के इनामी कुख्यात अंतरप्रांतीय बदमाश प्रशांत सिंह उर्फ प्रिंस को ढेर।

संवाद सहयोगी, जागरण, जौनपुर। पुलिस ने मंगलवार की रात खेतासराय में सोंगर पुलिया के पास मुठभेड़ में एक लाख के इनामी कुख्यात अंतरप्रांतीय बदमाश प्रशांत सिंह उर्फ प्रिंस को ढेर कर दिया। उसका साथी भागने में सफल हो गया। एसआइ विवेक तिवारी हाथ में गोली लगने से जख्मी हो गए। पुलिस का दावा है कि इन्हीं दोनों ने पत्रकार व भाजपा नेता आशुतोेष श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या की थी।

स्वाट, सर्विलांस व कई थानों की पुलिस टीमें मिले सुराग पर सोंगर में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रुकने का संकेत दिया तो पुलिस टीम पर गोलियां चलाते हुए भागने लगे।

सोंगर पुलिया के पास घेरकर पुलिस के आत्मसमर्पण के लिए कहने पर बदमाशों ने गोलियां चलाईं। स्वाट टीम के एसआइ विवेक तिवारी हाथ में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि स्पेशल स्वाट प्रभारी निरीक्षक रामजन्म यादव बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगने से बाल-बाल बच गए।

इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में अब गति पकड़ेंगे 4000 हजार करोड़ के प्रोजेक्‍ट, चुनाव के वजह से बाधित था काम

पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की तो एक बदमाश सीने में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा। उसका साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया। मौके से पुलिस को बाइक के अलावा नाइन एमएम की दो पिस्टल, तीन मैगजीन, 16 कारतूस, तीन खोखे व मैरून कलर का बैग मिला।

घायल बदमाश को जिला अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान सरायख्वाजा के ईश्वरी सिंह नेवादा गांव के प्रशांत सिंह उर्फ प्रिंस के रूप में होते ही पुलिस टीम की बांछें खिल गईं।

इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में धूल भरी आंधी के साथ बारिश, आगरा में गर्मी को लेकर ऑरेज जोन घोषित, जानिए आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम

कुख्यात प्रशांत सिंह करीब छह वर्षों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। उसके विरुद्ध जौनपुर व आसपास के जिलों के साथ ही मुंबई में लूट हत्या सहित 41 मुकदमे दर्ज थे। पुलिस टीम में खेतासराय थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह, स्वाट प्रभारी विनीत राय, थानाध्यक्ष बक्शा मनोज सिंह, थानाध्यक्ष बदलापुर रोहित मिश्र व थानाध्यक्ष सरपतहां त्रिवेणी सिंह व हमराही भी रहे।

मारा गया प्रशांत सिंह उर्फ प्रिंस दुर्दांत अपराधी था। उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है। इन्हीं दोनों ने गत 13 मई को इमरानगंज बाजार में पत्रकार व भाजपा नेता आशुतोष श्रीवास्तव की गोलियों से छलनी कर हत्या की थी।-अजीत सिंह चौहान, सीओ शाहगंज।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।