Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'सपा का नारा है -खाली प्लाट हमारा है', जौनपुर मे समाजवादी पार्टी पर जमकर बरसे योगी सरकार के मंत्री

नगर पंचायत के विकास के लिए भाजपा ने काफी कुछ किया है और अभी बहुत कुछ करने की तैयारी है। आज जहां एंटी भू-माफिया के तहत भूमि सुरक्षित की जा रही वहीं सपा सरकार खाली प्लाट हमारा है के तर्ज पर कार्य कर रही थी। यह बातें मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कही।

By Amardeep Srivastava Edited By: Abhishek Pandey Updated: Wed, 22 May 2024 11:25 AM (IST)
Hero Image
सपा का नारा था, खाली प्लाट हमारा है: एके शर्मा

संवाद सूत्र, गौराबादशाहपुर (जौनपुर)। नगर पंचायत के विकास के लिए भाजपा ने काफी कुछ किया है और अभी बहुत कुछ करने की तैयारी है। आज जहां एंटी भू-माफिया के तहत भूमि सुरक्षित की जा रही वहीं सपा सरकार खाली प्लाट हमारा है के तर्ज पर कार्य कर रही थी। यह बातें मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के गौराबादशाहपुर के ग्रामोदय इंटर कालेज में भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कही।

उन्होंने कहा कि विपक्ष की ओर से संविधान व आरक्षण को समाप्त किए जाने का अफवाह फैलाया जा रहा है, जिनकी बातों में मत आइऐगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने व विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। आभार भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा व संचालन उमेश सिंह ने किया। सभा में पूर्व विधायक डा. हरेंद्र सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनि सोनकर, नीरज सिंह, अजय सिंह गुड्डू, आमोद सिंह, मनोज सिंह, बृजभान राजभर, जनार्दन यादव सहित अन्य मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: लखनऊ में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़, अंधाधुंध फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली; गिरफ्तार

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें