Move to Jagran APP

जौनपुर-शाहगंज रूट पर जल्द दौड़ेंगी विद्युत से ट्रेनें

जौनपुर-शाहगंज रूट पर बिजली से ट्रेनों को दौड़ाने का रास्ता साफ हो गया है। मालीपुर स्टेशन तक विद्युतीकरण कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जबकि अकबरपुर व टांडा स्टेशनों पर चल रहा कार्य अंतिम चरण में हैं।

By JagranEdited By: Updated: Sun, 02 Sep 2018 11:10 PM (IST)
Hero Image
जौनपुर-शाहगंज रूट पर जल्द दौड़ेंगी विद्युत से ट्रेनें

जागरण संवाददाता, जौनपुर: जौनपुर-शाहगंज रूट पर बिजली से ट्रेनों को दौड़ाने का रास्ता साफ हो गया है। मालीपुर स्टेशन तक विद्युतीकरण कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जबकि अकबरपुर व टांडा स्टेशनों पर चल रहा कार्य अंतिम चरण में हैं। जौनपुर-शाहगंज रूट पर तकरीबन 35-40 ट्रेनें चलती हैं। इसमे 30 एक्सप्रेस व मेल ट्रेन शमिल हैं। विद्युतीकरण परियोजना के पूर्ण होने से जहां ट्रेनों को रफ्तार मिल सकेगी, वहीं यात्रियों को लेटलतीफी के झंझट से भी छुटकारा मिलेगा।

जफराबाद, जौनपुर जंक्शन, मेहरावां, महगांवा, खेतासराय, शाहगंज, बेलवाईं व मालीपुर तक तकरीबन 70 किलोमीटर विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। अहम बात यह है कि इंजीनिय¨रग विभाग की ओर से रूट को क्लीयरेंस भी मिल चुका है। हालांकि इस पर अंतरिम फैसला मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त (सीसीआरएस) के निरीक्षण के बाद ही लिया जाएगा। अब अंतरिम पड़ाव अकबरपुर व टांडा है। शेष 35 किलोमीटर पर कार्य पूर्ण होने के बाद जौनपुर-शाहगंज रूट पर बिजली से ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा। अच्छी बात यह है कि संबधित रूट पर तार की फी¨टग डब¨लग के लिहाज से की जा रही है। विद्युतीकरण का कार्य पूरा नहीं होने की वजह से इस रूट पर चलने वाली अधिकतर गाड़ियां देरी से पहुंचती हैं, जिससे सबसे अधिक परेशानी यात्रियों को होती है। जौनपुर जंक्शन से रोजाना तकरीबन चार से पांच हजार यात्री सफर करते हैं। इतनी ही संख्या में शाहगंज स्टेशन से भी मुसाफिर विभिन्न गंतव्यों की ओर रवाना होते हैं। शाहगंज स्टेशन पर चार्जिंग कंट्रोल रूम स्थापित किया जा चुका है। ट्रैक में किसी भी तरह की खराबी में सबसे पहले सूचना इसी स्टेशन पर पहुंचेगी। मार्च महीने में जफराबाद से खेतासराय तक विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण सीसीआरएस शैलेश पाठक ने किया था। उनके निर्देश के मुताबिक खामियों को सुधारने के साथ ही कार्य में और तेजी भी लाई गई।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।