Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Lok Sabha Chunav Result 2024: जौनपुर व मछलीशहर दोनों लोकसभा सीटों पर भाजपा के हाथ आई निराशा, सपा जीत की ओर

UP Lok Sabha Chunav Result 2024 वाराणसी मंडल के उत्‍तरी-पश्‍चि‍मी हिस्से और गोमती नदी किनारे बसा इमरती के लिए प्रसिद्ध जौनपुर जिले में दो संसदीय क्षेत्र हैं एक जौनपुर तो दूसरा मछलीशहर। यहां पर 18 वीं लोकसभा चुनाव के लिए छठवें चरण में यानी 25 मई को मतदान हुआ था। दोनों ही क्षेत्रों में सपा प्रत्याशी विजयी होते नजर आ रहे हैं।

By Anand Swaroop Chaturvedi Edited By: Riya Pandey Updated: Tue, 04 Jun 2024 04:38 PM (IST)
Hero Image
जौनपुर व मछलीशहर दोनों लोकसभा सीटों पर सपा जीत की ओर

जागरण संवाददाता, जौनपुर। UP Lok Sabha Chunav Result 2024: जिले की दोनों लोकसभा सीटों पर मंगलवार को चल रही मतगणना में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जीत की ओर हैं। जौनपुर सीट पर आइएनडीआइए गठबंधन के सपा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा जहां भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह से 13 वें राउंड की मतगणना में 43825 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं बसपा तीसरे स्थान पर है।

वहीं मछलीशहर सुरक्षित सीट पर आइएनडीआइए गठबंधन की सपा प्रत्याशी प्रिया सरोज भाजपा प्रत्याशी सिटिंग सांसद बीपी सरोज को पछाड़ते हुए 40170 मतों से 17 में राउंड की गणना में आगे हैं। यहां बसपा तीसरे स्थान पर है।

दोनों सीटों पर सपा प्रत्याशी आगे

जौनपुर के सपा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा को जहां 244454 मत मिले हैं वहीं भाजपा के कृपाशंकर सिंह को 200629 व बसपा प्रत्याशी सिटिंग सांसद श्याम सिंह यादव को 86199 मिले है। इसी तरह मछलीशहर सीट की सपा प्रत्याशी प्रिया सरोज को दो 280059 मत तो भाजपा प्रत्याशी सीटिंग सांसद बीपी सरोज को 239889 मत मिले हैं। बसपा के कृपाशंकर सरोज को 88688 मत मिले हैं। सपा प्रत्याशी दोनों सीटों पर लगातार बढ़त बनाते हुए जीत की ओर है।

2019 में सपा-बसपा गठबंधन से मिली हार के बाद भाजपा जौनपुर सीट के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दी थी। यहां से महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह को प्रत्याशी बनाते हुए सीट पाने के लिए भाजपा पूरी ताकत झोंक दी थी। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के साथ ही अन्य मंत्रियों ने जनसभा की थी। वहीं सपा ने पूर्व मंत्री बांदा निवासी बाबू सिंह कुशवाहा को प्रत्याशी बनाते हुए मैदान में उतारा था।

यह भी पढ़ें- Jaunpur Lok Sabha Chunav Result 2024: जौनपुर में सपा के बाबू कुशवाहा को बढ़त, 7790 वोटों से आगे; देखें पल-पल की अपडेट

सपा ने सबसे कम उम्र की प्रत्याशी पर लगाया था दांव

बसपा ने पहले पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकल सिंह को प्रत्याशी बनाया था, हालांकि नामांकन के अंतिम दिन उनका टिकट काटते हुए सांसद श्याम सिंह यादव को प्रत्याशी बना दिया। वहीं मछलीशहर सुरक्षित सीट से भाजपा ने अपने सांसद बीपी सरोज को मैदान में उतारा था तो सपा ने सबसे कम उम्र की प्रत्याशी पूर्व सांसद तूफानी सरोज की पुत्री सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता प्रिया सरोज पर दांव लगाया था।

बसपा ने पंजाब कैडर के आइएएस कृपाशंकर सरोज को मैदान में उतरा, लेकिन बसपा कुछ ज्यादा नहीं कर सकी। जनता ने दोनों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के विरोध, विपक्षियों का संविधान बचाओ का नारा, पीडीए का मुद्दा व यादव-मुस्लिम गठजोड़ ने भाजपा व मोदी के कार्यों को पीछे करते हुए सपा प्रत्याशियों को जीत की ओर बढ़ा दिया है।

यह भी पढ़ें- Machhlishahr Lok Sabha Chunav Result 2024: मछलीशहर सीट से सपा की प्रिया सरोज को बढ़त, 40074 वोटों से आगे; देखें अपडेट