Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

यूपी की इस सीट से सपा प्रत्याशी प्रिया सरोज बनीं सबसे कम उम्र की सांसद, अखिलेश यादव ने इसलिए जताया था भरोसा

UP Lok Sabha Election Result प्रिया काफी पहले से अपने पिता की राजनीतिक सक्रियता में अहम भूमिका निभाती रही हैं। तूफानी सरोज न केवल परिसीमन के बाद आरक्षित हुए मछलीशहर संसदीय सीट से पहले सांसद बने थे बल्कि इसके पहले तूफानी सरोज तत्कालीन सैदपुर संसदीय क्षेत्र से भी दो बार सपा के टिकट पर सांसद चुने गए थे। 2014 के चुनाव में भी तूफानी सरोज चुनाव लड़े थे।

By Mohammed Ammar Edited By: Mohammed Ammar Updated: Tue, 04 Jun 2024 08:24 PM (IST)
Hero Image
यूपी की इस सीट से सपा प्रत्याशी प्रिया सरोज बनीं सबसे कम उम्र की सांसद, जानिए कितनी है उम्र

जागरण संवाददाता, जौनपुरः UP Lok Sabha Election Result : मछलीशहर सुरक्षित लोकसभा सीट से विजयी सपा प्रत्याशी प्रिया सरोज सबसे कम उम्र की सांसद बनीं। इन्होंने जीत दर्ज कर न सिर्फ 26 वर्ष की उम्र में सांसद बनीं हैं, बल्कि मछलीशहर लोकसभा सीट की पहली महिला सांसद बनने का गौरव हासिल करते हुए इतिहास रचा है। इन्होंने भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज को हराकर भाजपा की हैटट्रिक को भी रोका है।

सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता प्रिया सरोज मछलीशहर के पूर्व सांसद व वर्तमान में केराकत के सपा विधायक तूफानी सरोज की अविवाहित पुत्री हैं। वाराणसी के पिंडरा तहसील के करखियांव गांव की मूल निवासी हैं। इन्होंने 18 वर्ष की उम्र पार करते ही सपा की न केवल सक्रिय सदस्यता ले ली थी, बल्कि पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में भी सक्रिय भागीदारी निभाती हैं। उन्‍होंने नोएडा से एलएलबी की डिग्री हासिल की हैं।

प्रिया काफी पहले से अपने पिता की राजनीतिक सक्रियता में अहम भूमिका निभाती रही हैं। तूफानी सरोज न केवल परिसीमन के बाद आरक्षित हुए मछलीशहर संसदीय सीट से पहले सांसद बने थे, बल्कि इसके पहले तूफानी सरोज तत्कालीन सैदपुर संसदीय क्षेत्र से भी दो बार सपा के टिकट पर सांसद चुने गए थे। 2014 के चुनाव में भी तूफानी सरोज चुनाव लड़े थे, लेकिन तीसरे स्थान पर रहे। इस बार बेटी ने सांसद बनकर पिता की विरासत को संभाल ली हैं।