Move to Jagran APP

पश्चिम अफ्रीका के बेनिन में जौनपुर के युवक की मौत, छह दिन बाद घर पहुंचा शव; मचा कोहराम

यूपी के जौनपुर के रहने वाला प्रिंस मोदनवाल 12 अप्रैल को घर से बेनिन गया था। इसके ठीक दो महीनों के बाद 12 जून को उसकी मौत हो गई। मौत के बाद बेनिन के कोटोंनौ हवाई अड्डा से उसका शव बाबतपुर लाया गया। वहां से एंबुलेंस से घर आया। घर पर सुबह शव पहुंचते ही स्वजन में कोहराम मच गया।

By Anand Swaroop Chaturvedi Edited By: Vinay Saxena Updated: Tue, 18 Jun 2024 12:55 PM (IST)
Hero Image
25 वर्षीय प्रिंस मोदनवाल की 12 जून को पश्चिम अफ्रीका के बेनिन में मौत हो गई।- फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, जौनपुर। सिरकोनी क्षेत्र के कबूलपुर बाजार निवासी 25 वर्षीय प्रिंस मोदनवाल की 12 जून को पश्चिम अफ्रीका के बेनिन में मौत हो गई। छह दिन बाद मंगलवार को उसका शव घर पहुंचा।

प्रिंस बेनिन में एटीएच इंडिया कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। उसकी 12 जून को अचानक तबियत ख़राब हो गई। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

ठीक दो महीने बाद मौत

प्रेमचंद्र मोदनवाल का पुत्र प्रिंस मोदनवाल गत 12 अप्रैल को घर से बेनिन गया था। इसके ठीक दो महीनों के बाद 12 जून को उसकी मौत हो गई। मौत के बाद बेनिन के कोटोंनौ हवाई अड्डा से उसका शव बाबतपुर लाया गया। वहां से एंबुलेंस से घर आया। घर पर सुबह शव पहुंचते ही स्वजन में कोहराम मच गया। लगभग एक घंटे के बाद लोग अंतिम संस्कार के लिए वाराणसी ले गए।

यह भी पढ़ें: यूपी के इस ज‍िले में विधवा पेंशन ले रहीं चार हजार लाभार्थियों पर बढ़ा संकट, ल‍िस्‍ट से कट सकता है नाम

यह भी पढ़ें: Lucknow News: पीजीआई की महिला डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत, तबीयत खराब होने पर अस्‍पताल में कराया गया था भर्ती

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।