Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश की पार्टी में फिर से बड़ी टूट, पूर्व नगर अध्यक्ष व पार्षद समेत दर्जन भर कार्यकर्ताओं पर BJP की मुहर

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में लोकसभा चुनाव से पूर्व सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष व पार्षद समेत कई लोगों ने भाजपा का दामन थाम लिया। इस अवसर पर प्रदीप चौबे मनीष अग्रवाल देवेन्द्र गुरू बसंती लारिया रमेश कुशवाहा आलोक जैन मयूर अशोक पंथ शशिशेखर पाण्डेय दीपक पाराशर सुरेन्द्र रजक आशीष हुण्डैत विक्रान्त रावत पुरूषोत्तम कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

By Amit Pandey Edited By: Riya Pandey Updated: Tue, 19 Mar 2024 03:17 PM (IST)
Hero Image
लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश की पार्टी के दर्जन भर कार्यकर्ताओं ने थामा बीजेपी का दामन

ललितपुर, ब्यूरो। Lok Sabha Election 2024:  भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में लोकसभा चुनाव से पूर्व सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष व पार्षद समेत कई लोगों ने भाजपा का दामन थाम लिया। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा व भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन की मौजूदगी में लोगों ने पार्टी में आस्था जता कर सदस्यता ग्रहण की।

इनमें समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष व वॉर्ड 10 के पार्षद अफजुल रहमान, वॉर्ड 20 के पार्षद रामकिंकर पटैरिया, वॉर्ड 26 के पार्षद गिरीश पाठक सोनू, वॉर्ड 22 से पार्षद अब्दुल बारी, वॉर्ड 16 की पार्षद शिवानी कुशवाहा, वॉर्ड 12 की पार्षद दीपा कुशवाहा, वॉर्ड 4 के पार्षद प्रतिनिधि अरविन्द राजा, वॉर्ड 12 के पार्षद प्रतिनिधि विनोद कुशवाहा, वॉर्ड 16 के पार्षद प्रतिनिधि अमित कुशवाहा आदि शामिल हैं।

इस अवसर पर प्रदीप चौबे, मनीष अग्रवाल, देवेन्द्र गुरू, बसंती लारिया, रमेश कुशवाहा, आलोक जैन मयूर, अशोक पंथ, शशिशेखर पाण्डेय, दीपक पाराशर, सुरेन्द्र रजक, आशीष हुण्डैत, विक्रान्त रावत, पुरूषोत्तम कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। संचालन धर्मेन्द्र गोस्वामी ने किया, जबकि आभार मुन्नालाल जैन ने जताया।

यह भी पढ़ें-

UP Politics: समाजवादी पार्टी को चुनाव से पहले लगा बड़ा झटका, पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव ने छोड़ी सपा

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर