Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बागेश्वरधाम पहुंचे भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह, पंडित धीरेंद्र शास्त्री का लिया आशीर्वाद

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने बागेश्वर धाम में बालाजी और बागेश्वर महादेव के दर्शन किए। उन्होंने बेहतर खेल के लिए प्रार्थना की और बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से आशीर्वाद लिया। महाराजश्री ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। रिंकू सिंह ने कहा कि वे महाराजश्री से मिलने के बाद एक अजीब सी शक्ति का अनुभव करते हैं।

By Raju Sardar Edited By: Nitesh Srivastava Updated: Wed, 04 Sep 2024 07:40 PM (IST)
Hero Image
बागेश्वर महाराज का आशीर्वाद लेते क्रिकेटर रिंकू सिंह एवं अन्य

जागरण संवाददाता, छतरपुर। विगत रोज लाखों की भीड़ के दौरान भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह बागेश्वर धाम पहुंचे। उन्होंने बालाजी और बागेश्वर महादेव को प्रणाम करते हुए बेहतर खेल हेतु प्रार्थना की। वहीं बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर का भी रिंकू सिंह ने आशीर्वाद लिया। महाराजश्री ने आशीर्वाद देते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

जानकारी के मुताबिक बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज रिंकू सिंह मंगलवार को अपने अन्य साथी खिलाडिय़ों एवं परिवार के साथ बालाजी और बागेश्वर महाराज के दरबार पर माथा टेकने के बाद उन्होंने बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर का आशीर्वाद लिया।

धीरेंद्र शास्त्री ने स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं। रिंकू सिंह ने कहा कि वे महाराजश्री से दिल्ली में भेंट कर चुके हैं उनसे मिलने के बाद एक अजीब सी शक्ति का अनुभव होता है। पूरी दुनिया में सनातन धर्म की अलख जगा रहे महाराजश्री की वाणी ऐसी है कि लोग उनकी ओर खिंचते चले आते हैं।