Move to Jagran APP

Jhansi Lok Sabha Result Live : झांसी में भाजपा के आगे कांग्रेस चारों खाने चित, बीजेपी के अनुराग शर्मा के सिर सजा ताज

Jhansi Lok Sabha Result Live 2024 वर्तमान में झांसी डिवीजनल कमिश्नर का मुख्यालय है जिसमें झांसी ललितपुर और जालौन जनपद शामिल हैं। इस लोकसभा सीट में विधानसभा की पांच सीटें हैं। ये सीटें झांसी नगर बबीना मऊरानीपुर ललितपुर और महरौनी हैं। इस सीट पर अब तक 17 लोकसभा चुनाव में 9 बार कांग्रेस छह बार भाजपा एक-एक बार भारतीय लोकदल BSP और SP ने अपना परचम लहराया है।

By Mohammed Ammar Edited By: Mohammed Ammar Updated: Mon, 03 Jun 2024 08:09 PM (IST)
Hero Image
Jhansi Lok Sabha Result Live Update 2024: भाजपा और गठबंधन प्रत्याशी के बीच सीधी टक्कर

जागरण ऑनलाइन टीम, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में झांसी सीट पर भाजपा का दबदबा देखने को मिला है। भाजपा के अनुराग शर्मा ने कांग्रेस पार्टी के प्रदीप जैन ''आदित्‍य'' को पटकनी दे दी। बसपा के रवि प्रकाश तीसरे स्‍थान पर रहे। 

अगर वोटों की बात करें तो भाजपा के अनुराग शर्मा को 690316 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के प्रदीप जैन को 587702 वोट मिले। भाजपा के अनुराग शर्मा ने कांग्रेस के प्रत्याशी प्रदीप जैन को 102614 वोटों से हरा दिया।  

झांसी से वर्तमान में सांसद अनुराग ठाकुर हैं, यहां से पहले सांसद रघुनाथ विनायक धूलेकर थे। वह कांग्रेस के टिकट पर जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। वैसे झांसी, चंदेल राजाओं का गढ़ था। झांसी शहर पहुंज और बेतवा नदी से घिरा हुआ है।

वर्तमान में झांसी डिवीजनल कमिश्नर का मुख्यालय है, जिसमें झांसी, ललितपुर और जालौन जनपद शामिल हैं। इस लोकसभा सीट में विधानसभा की पांच सीटें हैं। ये सीटें झांसी नगर, बबीना, मऊरानीपुर, ललितपुर और महरौनी हैं। इस सीट पर अब तक 17 लोकसभा चुनाव में 9 बार कांग्रेस, छह बार भारतीय जनता पार्टी, एक-एक बार भारतीय लोकदल, बहुजन समाजवादी पार्टी और समाजवादी पार्टी ने अपना परचम लहराया है।

पिछले चुनाव में भाजपा के अनुराग शर्मा को 809272 वोट मिले थे। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे सपा प्रत्याशी श्याम सुंदर सिंह को 443589 वोट मिले थे। हार का अंतर 365683 रहा था।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।