Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मुलायम सिंह यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़की सपा, तेलंगाना विधायक टी राजा पर FIR की मांग

तेलंगाना के विधायक टी राजा ने शिवपुरी में एक कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस पर सपा ने कड़ी आपत्ति जताई है और टी राजा को गुंडा करार दिया है। सपा ने कहा है कि मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है और उनके बारे में इस तरह की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

By Sanjay Baichain Edited By: Abhishek Pandey Updated: Sun, 01 Sep 2024 03:47 PM (IST)
Hero Image
स्व. मुलायम सिंह यादव व विधायक टी राजा सिंह

जागरण संवाददाता, शिवपुरी।  जिसको हम फॉलो करते हैं, जिनके हम वंशज हैं भगवान श्रीराम का भव्य मन्दिर बनवाया है। भगवान की प्रतिमा स्थापित हो गई। मुल्ला मुलायम सिंह की सरकार थी तब राम भक्तों पर और साधु सन्तो पर गोलियां चलीं। कई राम भक्तों ने अपने प्राण का बलिदान दिया। उनका लक्ष्य था जिएंगे मरेंगे लाठी खाएंगे लेकिन मन्दिर वहीं बनाएंगे। यह बात शिवपुरी के पिछोर में महारानी अवन्ती बाई लोधी की 193वीं जन्म जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में 25 अगस्त को तेलांगना विधायक ने सम्बोधित करते हुए कहीं।

इसका वीडियो शुक्रवार देर शाम सामने आया। इस पर समाजवादी पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताई और उन्हें गुण्डा करार दिया।

सपा ने टी राजा को बताया गुण्डा

सपा नेता मुलायम सिंह यादव पर की गई टिप्पणी पर समाजवादी पार्टी ने विधायक को गुण्डा करार दिया। मध्यप्रदेश समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव ने एक वीडियो जारी कर कहा सपा संस्थापक स्व मुलायम सिंह को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे नेता जी पर भाजपा द्वारा पाले गए गुण्डों में से एक तेलंगाना विधायक ने पिछोर में विधायक द्वारा किए गए कार्यक्रम में की गई अशोभनीय टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन पर कार्यवाही होना चाहिए।

सपा के सहयोग से विधायक बने हैं प्रीतम अब नहीं बन पाएंगे

इस टिप्पणी के लिए समाजवादी पार्टी ने प्रीतम लोधी को भी जिम्मेदार माना। प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव ने कहा कि देश में सुभाष चंद्र बोस के बाद धरती पुत्र मुलायम सिंह को नेता जी कह कर सम्बोधित किया जाता है। ऐसे नेता जी बारे में विधायक मंच से टिप्पणी कर रहे थे और एक विधायक तालियां बजा रहे थे।

जबकि भाजपा से निष्कासित होने के बाद वह भूख हड़ताल पर बैठे थे। उस वक्त सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव को भेजा था। उस वक्त भाजपा ने साथ नहीं दिया था। यही वजह रही थी कि जब उन्होंने ने चुनाव लड़ा तब पिछड़े वर्ग और यादवों ने उन्हे को वोट दिया। तब वे विधायक बन पाए। सपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने विधायक को आगामी चुनाव में विधायक बनने का चैलेंज भी किया।

इसे भी पढ़ें: बसपा में कई पदाधिकारियों पर गिर सकती है गाज, क्रीमीलेयर को लेकर मायावती ने दिए एक्शन के संकेत

इसे भी पढ़ें: बहराइच में सात दिन बाद फिर भेड़िए का हमला, मासूम समेत दो घायल; अब तक आठ लोगों की हो चुकी है मौत

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर