Move to Jagran APP

इस बार Sawan में बन रहे कई अद्भुत संयोग, आयुष्मान के साथ सर्वार्थ सिद्धि का भी योग; जानिए कितने पड़ेंगे सोमवार

Sawan 2024 सावन की शुरुआत 22 जुलाई को सोमवार के पावन दिन से हो रही है और समापन भी 19 अगस्त को सोमवार को हो रहा है। शिव भक्तों के लिये सावन माह विशेष महत्व रखता है। वे इस माह भगवान शिव की आराधना में लीन रहते है। सावन में रुद्राभिषेक भी विशेष महत्व है। इस सोमवार को प्रीति आयुष्मान योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है।

By Amit Pandey Edited By: Riya Pandey Updated: Sat, 20 Jul 2024 02:59 PM (IST)
Hero Image
22 जुलाई को सोमवार से सावन की शुरुआत

ललितपुर ब्यूरो।  Sawan 2024:   भगवान भोलेनाथ के सबसे प्रिय सावन माह में इस बार कई अद्भुत संयोग बन रहे है। सावन की शुरुआत 22 जुलाई को सोमवार के पावन दिन से हो रही है, और समापन भी 19 अगस्त को सोमवार को हो रहा है। इस बार सावन में पांच सोमवार के साथ मंगला गौरी के चार व्रत भी पड़ेंगे, जो शुभ संयोग है। सावन माह में श्रद्धालु भगवान शिव-पार्वती की आराधना करेंगे।

जनपद के प्रमुख शिव मन्दिरों से एक पाली स्थित नीलकण्ठेश्वर मन्दिर पर माह भर श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहेगा। सावन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। इस माह जगह-जगह पार्थिव शिवलिंग निर्माण समेत अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। विभिन्न मन्दिरों में भी कार्यक्रम होंगे। इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही है।

इस सावन में बन रहे दो दुर्लभ संयोग

बताते चलें कि शिव भक्तों के लिये सावन माह विशेष महत्व रखता है। वे इस माह भगवान शिव की आराधना में लीन रहते है। सावन में रुद्राभिषेक भी विशेष महत्व है। इस बार सावन दो दुर्लभ संयोग लेकर आ रहा है। पहला यह कि माह की शुरुआत 22 जुलाई को सोमवार को हो रही है। इस सोमवार को प्रीति आयुष्मान योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है।

मान्यता है कि इस योग में पूजा करने से भक्तों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बरसती है। सावन माह का समापन 19 अगस्त सोमवार को होगा। अर्थात सावन माह में सोमवती अमावस्या और सोमवती पूर्णिमा दोनों का संयोग बनेगा।

छह वर्ष बाद बन रहा विशेष संयोग

इससे पूर्व यह संयोग वर्ष 1976, 1990, 1997, 2017 में बना था। इस प्रकार 2017 से 6 वर्ष बाद यह विशेष संयोग बन रहा है। सावन माह में इस बार 5 सोमवार पड़ रहे है। अर्थात शिव भक्तों को अपने आराध्य की उपासना के लिये एक अतिरिक्त सोमवार मिल रहा है। श्रावण मास में जनपद में विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

यह भी पढ़ें- Sawan 2024: सावन में घर लाएं ये चीजें, रुके हुए कार्य जल्द होंगे पूरे

शहर के प्रसिद्ध चण्डी माता मन्दिर पर सवा पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंग बनाये जायेंगे। प्रतिदिन पार्थिव शिवलिंग की पूजा-अर्चना की जायेगी। माह के अन्तिम दिन भोले की विदाई यात्रा भी निकाली जायेगी। इस शोभायात्रा में विभिन्न झांकियां विशेष आकर्षण का केन्द्र होगी। आयोजन की तैयारियां जोरों पर चल रही है। कुल मिलाकर श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना की जायेगी। इसको लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।

सावन के प्रथम दिन विशेष संयोग

इस बार सावन माह के पहले दिन 22 जुलाई को प्रीति, आयुष्मान योग के साथ सर्वाथ सिद्धि योग भी बन रहा है। इस शुभ योग में भोलेनाथ की पूजा करने से कई गुना अधिक फलों की प्राप्ति होगी। पंचाग के अनुसार प्रीति योग प्रात: से लेकर शाम 6 बजे तक है। इसके बाद आयुष्मान योग लग जायेगा। वहीं सर्वाथ सिद्धि योग प्रात: 5.57 बजे से प्रारम्भ होकर रात 10.21 बजे तक रहेगा।

श्रावण शिव चतुर्दशी पर पाली में होगा सामूहिक जलाभिषेक

कस्बा पाली में आगामी 2 अगस्त को श्रावण शिव चतुर्दशी के पावन पर्व पर प्रयाग पीठ परिवार व श्रीशिव बारात आयोजन समिति के संयुक्त तत्वावधान में सामूहिक जलाभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

तय कार्यक्रम के तहत कस्बे के हजारिया विश्वनाथ महादेव मन्दिर से प्रात: 9 बजे भव्य कलश यात्रा नीलकण्ठेश्वर मन्दिर पहुंचेगी, जहां भोलेनाथ का भव्य सामूहिक जलाभिषेक किया जायेगा। इस आयोजन की तैयारियां शुरू हो गयी है।

यह भी पढ़ें- Sawan 2024: सावन में शिव पूजन के दौरान न करें ये गलतियां, वरना पूर्ण फल से रह जाएंगे वंचित

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।