Move to Jagran APP

UP Chakbandi News : चकबंदी को लेकर आ गई बड़ी खबर, अब गांवों में जनचौपाल के जरिए होगा किसानों का यह बड़ा काम...

उप संचालक चकबन्दी द्वारा न्यायिक प्रक्रिया से सम्बन्धित शिकायतों को परिवादी से सम्बन्धित न्यायालय में वाद योजित कर निस्तारण कराने के निर्देश निर्गत किये गये। बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी द्वारा कृषकों को चकबन्दी प्रक्रिया से होने वाले लाभों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। 28 को ग्राम अरछाबरेठी व ओरा में तथा 30 अक्टूबर को ग्राम सिधौली व दरसेडा में चौपाल का आयोजन किया जाना है।

By Satya Prakash Dwivedi Edited By: Mohammed Ammar Updated: Thu, 10 Oct 2024 08:38 PM (IST)
Hero Image
डीएम ने अफसरों को जल्द मामले का निस्तारण करने के आदेश दिए हैं।

चित्रकूट, ब्यूरो। चकबन्दी आयुक्त उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा चकबन्दी प्रक्रियाधीन ग्रामों में कृषकों की शिकायतों के निस्तारण के लिए उप संचालक चकबन्दी की अध्यक्षता में जन चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के चकबन्दी प्रक्रियाधीन ग्रामों में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) उप संचालक चकबन्दी की अध्यक्षता में 20 ग्रामों में आयोजित होने वाली जन चौपाल का कार्यक्रम जारी किया गया।

डीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं 

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा जारी किये गये कार्यक्रम के अनुपालन में गुरूवार को तहसील मानिकपुर के ग्राम सरैया व तहसील राजापुर के ग्राम खरुही में राजेश प्रसाद अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) उप संचालक चकबन्दी की अध्यक्षता में जन चौपाल का आयोजन किया गया।

जन चौपाल में कृषकों द्वारा चकों, चकमार्ग, नाली व चकरोड आदि की पैमाइस तथा चकबन्दी न्यायालयों द्वारा पारित आदेशों का अमलदरामद अभिलेखों में न किये जाने की शिकायत की गई। जिस पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) उप संचालक चकबन्दी द्वारा मौके पर जाकर तत्काल निस्तारण के निर्देश दिये गये।

उप संचालक चकबन्दी द्वारा न्यायिक प्रक्रिया से सम्बन्धित शिकायतों को परिवादी से सम्बन्धित न्यायालय में वाद योजित कर निस्तारण कराने के निर्देश निर्गत किये गये। बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी द्वारा कृषकों को चकबन्दी प्रक्रिया से होने वाले लाभों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।

आगामी दिवसों में कृषकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किये जाने के लिए 16 अक्टूबर को ग्राम छेछरिहा, लदेहटा में, 18 को ग्राम बाबूपुर व हर्रा में, 21 को ग्राम पिलखिनी व ग्राम महरुछ में, 23 को ग्राम गौहानीकला व ग्राम कुचारम में, 25 को ग्राम चैरा व कलवारा बुजुर्ग में, 28 को ग्राम अरछाबरेठी व ओरा में तथा 30 अक्टूबर को ग्राम सिधौली व दरसेडा में चौपाल का आयोजन किया जाना है।

इस मौके पर मनोहर लाल वर्धन बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, धीरेन्द्र कुमार शुक्ल चकबन्दी अधिकारी मऊ, शरद यादव चकबन्दी अधिकारी मानिकपुर, राकेश श्रीवास्तव सहायक चकबन्दी अधिकारी मानिकपुर, राजीव कुमार सहायक चकबन्दी अधिकारी अर्जुनपुर आदि मौजूद रहे।

सपा नेताओं ने पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव को किया याद

चित्रकूट। समाजवादी पार्टी कार्यालय में मुलायम सिंह यादव की पुण्य तिथि के अवसर पर सांसद कृष्णा शिव शंकर पटेल, जिलाध्यक्ष शिव शंकर सिंह यादव, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, लोहिया वाहनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्भय सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव, महासचिव सत्यनारायण पटेल ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव ने पद्म विभूषण उद्योगपति रतन टाटा ने निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बताया कि नेताजी ने दबे कुचले समाज को मुख्य धारा में लाने का काम किया। जिलाध्यक्ष शिव शंकर यादव ने बताया कि नेताजी ने संघर्ष के दम पर ग्रामीण अंचल से उठकर राजनीति के शिखर तक का सफर तय किया, उनकी कथनी और करनी में कोई भेद नहीं था।

सांसद कृष्णा पटेल ने बताया कि मुलायम सिंह यादव जैसा दूसरा नेता नामुमकिन है। इस मौके पर पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल, सपा नेता निर्भय पटेल, कोआपरेटिव के पूर्व चेयरमैन लवलेश यादव, महासचिव सत्यनारायण पटेल आदि मौजूद रहे।

एसडीएम व सीओ ने किया नगर भ्रमण

चित्रकूट। मऊ नगर क्षेत्र में गुरूवार को उप जिलाधिकारी सौरभ यादव और क्षेत्राधिकारी जयकरण सिंह ने पुलिस टीम के साथ भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बाजार रोड, रामलीला मैदान एवं दुर्गा पण्डालों में शान्ति व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही रामलीला मैदान में पटाखों वाले स्थल का निरीक्षण भी किया।

उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर देवी प्रतिमाओं का विसर्जन मऊ कस्बे के कटिया तालाब में किया जाएगा। इसी प्रकार अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी देवी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए पहले से निर्धारित तालाबों में विसर्जन किया जाएगा। इस मौके पर मऊ थाना प्रभारी विनीत कुमार राय आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें : UP Holiday Update: उत्तर प्रदेश में पहली बार नवमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, सीएम योगी ने की घोषणा

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें