Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बाल सेवा योजना के 18 बच्चों को मिलेंगे लैपटाप

दिए जा रहे हैं। जनपद में कई

By JagranEdited By: Updated: Mon, 25 Apr 2022 04:00 AM (IST)
Hero Image
बाल सेवा योजना के 18 बच्चों को मिलेंगे लैपटाप

बाल सेवा योजना के 18 बच्चों को मिलेंगे लैपटाप

जागरण संवाददाता, कन्नौज : मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में चयनित 18 छात्र-छात्राओं को लैपटाप बांटे जाएंगे। यह जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि यह बच्चे कक्षा नौ व इंटरमीडिएट के हैं। जैम पोर्टल से लैपटाप की खरीदारी होगी। जिले में जल्द ही कार्यक्रम आयोजित कर जनप्रतिनिधियों को बुलाकर लैपटाप का वितरण किया जाएगा। यह योजना कोरोना से माता-पिता में दोनों या फिर किसी एक की मृत्यु पर बच्चों की देखरेख व पढ़ाई लिखाई के लिए शुरू की गई थी। वहीं, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में चयनित बच्चों को चार-चार हजार रुपये दिए जा रहे हैं। जनपद में कई बच्चे चयनित किए गए थे। इससे छात्र-छात्राओं को पढ़ाई व कोर्स करने में आसानी होगी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें