Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'...के होने वाले प्रधानमंत्री अखिलेश यादव', किसने सपा कार्यालय के बाहर लगाई ये होर्डिंग; मचा घमासान

Akhilesh Yadav PM hoarding लोकसभा चुनाव के परिणाम जानने को लेकर हर किसी में उत्सुकता थी। मंगलवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होते ही कन्नौज सीट से सपा अध्यक्ष की बढ़त बना ली। लगातार आगे देख सपाइयों ने दोपहर बाद पार्टी कार्यालय में अखिलेश यादव के भावी प्रधानमंत्री होने की होर्डिंग लगा दी और जीत के जश्न में सराबोर हो गए।

By Sudhanshu Pandey Edited By: Aysha Sheikh Updated: Wed, 05 Jun 2024 04:03 PM (IST)
Hero Image
'...के होने वाले प्रधानमंत्री अखिलेश यादव', किसने सपा कार्यालय के बाहर लगाई ये होर्डिंग; मचा घमासान

जागरण संवाददाता, कन्नौज। लोकसभा चुनाव के परिणाम जानने को लेकर हर किसी में उत्सुकता थी। मंगलवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होते ही कन्नौज सीट से सपा अध्यक्ष की बढ़त बना ली। लगातार आगे देख सपाइयों ने दोपहर बाद पार्टी कार्यालय में अखिलेश यादव के भावी प्रधानमंत्री होने की होर्डिंग लगा दी और जीत के जश्न में सराबोर हो गए।

मतगणना के पहले चक्र में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को 23,541 और भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक को 14,497 मत मिले। साथ ही बसपा प्रत्याशी इमरान बिन जफर को महज 2,179 वोट मिल सके। अन्य प्रत्याशी 150 मत ही हासिल कर सके। इसके बाद लगातार सपा अध्यक्ष बढ़त बनाते रहे। दोपहर 12 बजे ही सपा अध्यक्ष ने भाजपा प्रत्याशी से 61,351 वोटों से बढ़त बना ली।

सपा की बढ़ देख कार्यकर्ता हुए खुश

प्रदेश की अन्य सीटों पर भी सपा की बढ़ देख कार्यकर्ता खुश नजर आए। कोई कोल्डड्रिंक तो कोई मिठाई बांटने में जुट गया। तभी सपा कार्यकर्ता रेहान खान आइएनडीआइए गठबंधन से भावी प्रधानमंत्री अखिलेश यादव लिखी हुई होर्डिंग लेकर पहुंच गए। उन्होंने पार्टी कार्यालय में होर्डिंग को लगा दिया। इससे मामला सुर्खियों में आया तो चर्चाएं शुरू हो गईं। सपा जिलाध्यक्ष कलीम खां ने बताया कि यह कार्यकर्ताओं का उत्साह है और उनके मंसूबे भी कामयाब होंगे।