Move to Jagran APP

Kannauj News: कन्‍नौज में ससुराल वालों की पिटाई से हुआ प्रसव, जच्चा-बच्चा की मौत, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Kannauj News उत्‍तर प्रदेश के कन्‍नौज में दहेज की खातिर ससुराल वालों ने गर्भवती से मारपीट कर दी इससे गर्भवती की हालत बिगड़ गई। ससुराल वालों ने गर्भवती को गांव में एएनएम सेंटर पर भर्ती कराया। वहां पर प्रसव हुआ तो जच्चा बच्चा की मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj MishraUpdated: Wed, 15 Nov 2023 10:51 AM (IST)
Hero Image
Kannauj News: कन्‍नौज में ससुराल वालों की पिटाई से हुआ प्रसव

जेएनएन, कन्नौज। दहेज की खातिर ससुराल वालों ने गर्भवती से मारपीट कर दी इससे गर्भवती की हालत बिगड़ गई। ससुराल वालों ने गर्भवती को गांव में एएनएम सेंटर पर भर्ती कराया। वहां पर प्रसव हुआ तो जच्चा बच्चा की मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गुरा गांव निवासी 25 वर्षीय सृष्टि उर्फ अंजली पत्नी नितिन दुबे नौ माह की गर्भवती थीं। मंगलवार दोपहर में ससुराल वालों ने सृष्टि के साथ मारपीट की। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। घर पर करीब पांच घंटे दर्द से तड़पती रही।

इसके बाद स्वजन ने शाम को गांव के एएनएम सेंटर पर भर्ती कराया। वहां प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। इसके बाद एएनएम सेंटर से हालत गंभीर होने पर सृष्टि को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में ही सृष्टि की मौत हो गई। मौत होने पर ससुराल वाले दोनों शव लेकर घर पहुंच गए।

रिश्तेदारों की सूचना पर मायके वालों ने दहेज की खातिर ससुराल वालों पर हत्या करने के आरोप लगाए। मायके पक्ष से विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी पिता संजीव कुमार ने बताया कि सृष्टि की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। इसके बाद ससुराल वाले दहेज में दो लाख नकदी व कार की मांग करने लगे थे।

मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने संजीव की तहरीर पर पति नितिन, ससुर शिवाधार, सास व जेठ दीपक दुबे पर मुकदमा दर्ज किया है। दोनों शव पोस्टमार्टम भेज दिए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपितों को पकड़ कर जेल भेज जाएगा।

यह भी पढ़ें: Israel-Hamas War: गाजा के अल शिफा अस्पताल में इजरायली सेना की छापेमारी, हमास के आतंकियों से सरेंडर करने को कहा

यह भी पढ़ें: Weather update 2023: ओडिशा में बारिश तो दिल्ली में सताएगी ठंड, बिहार में बढ़ी सर्दी; IMD ने जारी किया अलर्ट

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें