Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Smart Meter: कन्नौज में लगा पहला स्मार्ट मीटर, दिसंबर तक पूरे जिले में काम होगा पूरा

कन्नौज में बिजली व्यवस्था को स्मार्ट बनाने की दिशा में पहला कदम उठाया गया है। शहर के ट्रांसफार्मर पर पहला स्मार्ट मीटर लगाया गया है। दिसंबर तक पूरे जनपद में स्मार्ट मीटर लगा दिए जाएगे। इससे बिजली व्यवस्था में सुधार होगा और बिजली चोरी पर भी अंकुश लगेगा। जेई अखिलेश चंद्र वर्मा ने बताया कि फाल्ट की मरम्मत करा दी गई है।

By Sudhanshu Pandey Edited By: Abhishek Pandey Updated: Sun, 15 Sep 2024 10:20 AM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

जागरण संवाददाता, कन्नौज। जनपद के ट्रांसफार्मर से आपूर्ति के लिए पहला स्मार्ट मीटर लगाया गया है। शहर को स्मार्ट मीटर से स्मार्ट बनाने की ओर यह पहला कदम है।

जनपद की बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए स्मार्ट मीटरों को लगाने का कार्य शुरू किया गया था। इसके लिए करीब छह महीने पहले कंपनी ने सर्वे का कार्य शुरू किया था। सर्वे का काम लगभग पूर्णता की ओर है। अब स्मार्ट मीटरों के लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।

शनिवार को शहर के मकरंदनगर स्थित 250 केवी ट्रांसफार्मर से आपूर्ति के लिए स्मार्ट मीटर लगाया गया। स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य कर रही संस्था जीनस के सुशांत सक्सेना ने बताया कि फीडरों पर स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य पहले ही पूर्ण कर लिया गया है। ट्रांसफार्मरों पर मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही घरों में भी स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू किया जाएगा। दिसंबर के अंत तक जनपद में सभी स्मार्ट मीटर लगाने का काम किया जाएगा।

22 घंटे बाद फाल्ट ढूंढ़कर बहाल हुई बिजली

शहर के 132 केवीए बिजली उपकेंद्र में तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कालेज को बिजली आपूर्ति देने के लिए अलग से फीडर बना हुआ है। तेज आंधी व पानी के कारण शुक्रवार को शाम 7.25 बजे लाइन में फाल्ट आ गया था। इससे कालेज की बिजली चली गई थी।

मरम्मत के लिए उपकेंद्र से बिजली बंद कर दी गई। हालांकि कुछ समय बाद ही मेडिकल कालेज को तिर्वा फीडर से जोड़कर बिजली बहाल कर दी गई थी। कर्मचारी फाल्ट ढूंढने में लगे रहे। शनिवार को 22 घंटे बाद शाम 5.25 बजे फाल्टों की मरम्मत करने के बाद कालेज को उसके प्रमुख फीडर से जोड़ दिया गया। जेई अखिलेश चंद्र वर्मा ने बताया कि फाल्ट की मरम्मत करा दी गई है।

इसे भी पढ़ें: UPPCL: बिजली विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन जारी, एक साथ 12 टीमों ने की छापेमारी; 18 पर दर्ज हुई चोरी की रिपोर्ट

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर