Move to Jagran APP

करवा से सजा रहा बाजार

संवाद सूत्र चपुन्ना पति की लंबी आयु की कामना को लेकर रखने वाले व्रत करवा चौथ के लिए महिला

By JagranEdited By: Updated: Tue, 03 Nov 2020 10:52 PM (IST)
Hero Image
करवा से सजा रहा बाजार

संवाद सूत्र, चपुन्ना: पति की लंबी आयु की कामना को लेकर रखने वाले व्रत करवा चौथ के लिए महिलाएं बेहद उत्साह के साथ तैयारियां कर रही हैं। वहीं विशेष महत्व रखने वाले करवा से सड़क किनारे के बाजार भरे हैं।

खड़िनी, चपुन्ना सहित सभी क्षेत्रों में बाजार की स्थित ऐसी ही है। खड़िनी बाजार में सड़क किनारे करवा की दुकान सजाए गांव नगरिया तुला निवासी दंपती राकेश व सिरोमणी ने बताया कि वह लोग सात किलोमीटर दूर से दुकान लगाने आए हैं। पांच दिन से करवा की ब्रिकी कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार अन्य वर्षों से कम भीड़ है। पूरे दिन मे 10 से 15 करवा ही बिक रहे हैं। पिछले वर्ष 25 से 30 रुपये में सादा करवा बिका था। इस बार रंगा करवा इतने में बिक रहा है। करवा व दिए की बिक्री से ही वह दीपावली का त्योहार मनाते हैं। वहीं कुछ दूरी पर बैठे 12 वर्षीय करन सादा करवा रखे थे। उनका कहना था। इस बार रंगे करवों की मांग अधिक है। ऐसे में महिलाएं सादा करवा कम खरीद रही हैं। अभी से ही दीपावली की भी तैयारी करनी है। इस बर्ष लागत के हिसाब से मुनाफा नहीं हो पा रहा है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें