Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

‘साहब! मैं अभी जिंदा हूं, पेंशन दिलवाओ’, 'मृत' घोषित बुजुर्ग महिला ने CDO से लगाई गुहार

कन्नौज जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। मृत दर्शायी गई वृद्ध महिला सीडीओ के पास पेंशन दिलवाने की गुहार लेकर पहुंचती है। एक 74 वर्षीय वृद्ध महिला ने पांच महीने से पेंशन नहीं मिल रहा था। महिला का आरोप है कि सचिव ने उन्हें मृत घोषित कर पेंशन रोक दी है। सीडीओ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

By Rahul Kumar Edited By: Riya Pandey Updated: Fri, 20 Sep 2024 06:30 PM (IST)
Hero Image
पेंशन न मिलने पर सीडीओ कार्यालय पहुंची बुजुर्ग महिला

जागरण संवाददाता, कन्नौज। Old Age Pension: पेंशन न मिलने से परेशान 74 वर्षीय वृद्ध महिला शुक्रवार को सीडीओ कार्यालय पहुंची। वहां सीडीओ से कहा कि साहब मैं जिंदा हूं, इससे मुझे पेंशन दिलवा दीजिए।

सचिव ने उन्हें मृत दिखाकर पांच माह से वृद्धा पेंशन को बंद करा दिया। इससे उनके सामने आर्थिक संकट है। सीडीओ ने तत्काल सचिव से स्पष्टीकरण मांगते हुए बुजुर्ग महिला की पेंशन शुरू कराने के निर्देश दिए।

हसेरन के गांव कठार बनगवां निवासी 74 वर्षीय राम डकेली को पांच माह से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिला रही है। समाज कल्याण विभाग में जानकारी करने पर पता चला कि सचिव ने कागजों में उन्हें मृत दिखा दिया है। इससे पेंशन बंद हो गई।

सर्वे के दौरान बुजुर्ग महिला को मृत दर्शाया गया था 

शुक्रवार को राम डकेली मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी के कार्यालय पहुंची। यहां प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उन्हें मृत घोषित करके पेंशन रुकवा दी है। वह जिंदा है और पेंशन एक मात्र ही सहारा है। यह सुनकर पर सीडीओ ने हसेरन ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी से मामले की जानकारी की। इस पर बताया गया कि सर्वे के दौरान सचिव अवनीश ने पात्र बुजुर्ग महिला को मृत दर्शाया है। इससे पेंशन बंद हुई।

सीडीओ ने इस लापरवाही पर सचिव से स्पष्टीकरण मांगा। वहीं सचिव अवनीश ने बताया कि महिला का आवेदन करा दिया गया है। जल्द उन्हें पेंशन मिलने लगेगी।

जल्द ही दिलाई जाएगी पेंशन

मुख्य विकास विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी ने बताया कि महिला को पेंशन दिलाए जाने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित कर दिया गया है। जल्द ही महिला को पेंशन दिलाई जाएगी। इस मामले में जो भी दोषी होगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- UPPCL: यूपी के उन्नाव में दूर होगी बिजली समस्या, पॉवर कॉरपोरेशन ने नए उपकेंद्र की दी मंजूरी