Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कच्छा बनियान गिरोह पर पुलिस को गहराया शक

संवाद सूत्र तालग्राम(कन्नौज) पुजारी दंपती को बंधक बनाकर हुई लूटपाट के मामले में पुलिस ने

By JagranEdited By: Updated: Sat, 10 Jul 2021 08:44 PM (IST)
Hero Image
कच्छा बनियान गिरोह पर पुलिस को गहराया शक

संवाद सूत्र, तालग्राम(कन्नौज) : पुजारी दंपती को बंधक बनाकर हुई लूटपाट के मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस को कच्छा-बनियान गिरोह पर शक हो रहा है, जिसमें एक टीम बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास में जुटी है।

कलकत्तापुर्वा निवासी ओमप्रकाश और इनकी पत्नी रामपोती गांव से बाहर धार्मिकस्थल के पास कुटिया बना कर पूजा-पाठ करते हैं। गुरुवार रात दोनों कुटिया में लेटे थे। कुछ दूरी पर मक्का की फसल रखा रहा इनका बेटा बलबीर सो रहा था। पुजारी और पुजारिन ने बताया कि रात लगभग एक बजे पांच बदमाश आए। इन्होंने पहले बेटे के साथ मारपीट की। उसके हाथ-पैर बांधकर डाल दिया। इसके बाद उन्हें कपड़ों से बांधकर लूटपाट करने लगे। यूकेलिप्टस के डंडों से पीटते हुए बक्से में रखे 650 रुपये, सोने के कुंडल, चांदी की तोड़ियां, नाक की कील, गाय का चार किलो घी और बकरा-बकरी ले गए। पुजारी ओमप्रकाश ने बताया सभी बदमाशों के हाथ में पहले से ही टार्चें थी और वह हाफ पैंट तथा बनियान पहने हुए थे। तथा अपनी शर्ट कमर में बांधे हुए थे। और सभी के कमर में तमंचे लगे हुए थे, कुछ लोग तमंचे हाथ में भी पकड़े थे तथा वह लोग सभी अपना मुंह खोले हुए थे देखने से प्रतीत होता है कि यह लोग यहां के नहीं थे। बदमाशों ने पास के खेत में बैठकर शराब पी, वहां खाली पौवे बरामद हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक कृष्णलाल पटेल ने बताया कि पुलिस टीम बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास में जुटी है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर