Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जागरण विशेष :: दस कंपोजिट स्कूलों में होगी इंटर तक पढ़ाई

ञ्जद्गठ्ठ ष्टश्रद्वश्चश्रह्यद्बह्लद्ग स्ष्द्धश्रश्रद्यह्य ख्द्बद्यद्य ह्यह्लह्वस्त्रब् ह्लद्बद्यद्य ढ्ढठ्ठह्लद्गह्म

By JagranEdited By: Updated: Fri, 03 Jun 2022 04:00 AM (IST)
Hero Image
जागरण विशेष :: दस कंपोजिट स्कूलों में होगी इंटर तक पढ़ाई

जागरण विशेष :: दस कंपोजिट स्कूलों में होगी इंटर तक पढ़ाई

जागरण संवाददाता, कन्नौज : बुनियादी शिक्षा को प्रभावी बनाने के लिए सदर विधानसभा क्षेत्र में दस कंपोजिट विद्यालयों को उच्चीकृत किया जाएगा, जिनमें इंटरमीडिएट तक बच्चों को निश्शुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। सदर विधायक एवं समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से दस स्कूलों की सूची मांगी है। बीएसए ने स्कूलों के चयन की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) एवं जिला समन्वयक (निर्माण व एमआइएस) को दी है।

प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर सदर विधानासभा क्षेत्र के दस कंपोजिट विद्यालयों की सूची मांगी हैं, जिन्हें उच्चीकृत किया जा सके। बीएसए संगीता सिंह ने बताया कि विद्यालयों का चयन कर सूची तैयार कर ली गईं हैं। इन स्कूलों में कक्षा एक से लेकर इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई होगी। साथ ही खेल गतिविधियों के लिए मैदान भी विकसित किए जाएंगे। राज्यमंत्री अपने स्तर से इन विद्यालयों को उच्चीकृत कराएंगे, जिससे क्षेत्र के प्रतिभावान बच्चों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) डा. अविनाश दीक्षित, जिला समन्वयक (निर्माण) इंजीनियर पीयूष श्रीवास्तव, जिला समन्वयक (एमआइएस) विश्वनाथ शर्मा को विद्यालयों को चयनित करने की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने सूची बनाकर विभाग को सौंप दी है, जिसे अब राज्यमंत्री को भेजा जाएगा। चयन होने के बाद विद्यालयों के उच्चीकृत होने का काम शुरू किया जाएगा।

----------

इन सुविधाओं का होगा विकास

-विद्यालय में आधुनिक कंप्यूटर लैब

-प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षा

-खेल मैदान एवं स्पोर्ट्स का सामान

-विज्ञान प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय

-विद्यालय में पाठ्य सहगामी क्रियाएं

-पोषणयुक्त मध्याह्न भोजन प्रणाली

-अभ्युदय कोचिंग व तकनीकी शिक्षा

---------

ये विद्यालय होंगे उच्चीकृत

1.कंपोजिट विद्यालय मानीमऊ

2.कंपोजिट विद्यालय फतेहपुर जसोदा

3.कंपोजिट विद्यालय बेहरिन

4.कंपोजिट विद्यालय तिखवा

5.कंपोजिट विद्यालय जलालाबाद

6.कंपोजिट विद्यालय किशवापुर

7.कंपोजिट विद्यालय नजरापुर

8.कंपोजिट विद्यालय लोहामढ़

9.कंपोजिट विद्यालय मित्रसेनपुर

10.कंपोजिट विद्यालय कुसुमखोर

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें