Move to Jagran APP

घर में अकेली थी युवती, शादीशुदा युवक ने कमरे में घुसकर जबरन किया दुष्कर्म- अगले दिन गांव में शुरू हुई चर्चा तो लड़की ने पी लिया तेजाब

पीड़िता के अनुसार वह घर में अकेली थी गांव का ही एक शादीशुदा युवक घर में घुस गया। इसके बाद उस युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन गांव में इस बात की चर्चा शुरू हो गई तो बदनामी के डर से युवती ने जहर पी लिया। लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने मामले की जांच शूरू कर दी है।

By Jagran News Edited By: Mohammed Ammar Updated: Thu, 11 Jul 2024 09:30 PM (IST)
Hero Image
आरोपी युवक घर छोड़कर फरार हो गया है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, कन्नौज। जिले के ठठिया थाना की खानपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 20 वर्षीय युवती मंगलवार की रात करीब नौ बजे घर में अकेले थी। इस दौरान परिवार खेतों में काम कर रहा था, तभी पड़ोस में रहने वाला 27 वर्षीय विवाहित युवक दीवार फांदकर घर घुस गया। एक कमरे में युवती को बंधक बनाकर उसने पिटाई की। इससे पीड़िता घायल हो गई और आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

बदनामी के डर से युवती ने तेजाब पी लिया 

कानूनी कार्रवाई करने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। इस दौरान पड़ोसियों ने युवती को पीड़िता के घर से निकलते हुए देख लिया और दूसरे दिन बुधवार को गांव में घटना की चर्चा शुरू हुई। स्वजन के पूछताछ की, तो पीड़िता ने दुष्कर्म की बात बताई। इसके बाद बदनामी के डर से पीड़िता ने दोपहर करीब 12 बजे घर में रखा तेजाब पी लिया।

पिता ने पुलिस को दी लिखित शिकायत

हालत बिगड़ने पर स्वजन ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। गुरुवार की रात करीब आठ बजे पीड़िता के पिता ने आरोपित युवक के खिलाफ बेटी से दुष्कर्म करने की तहरीर दी।

मामले की जानकारी मिलते ही सीओ तिर्वा प्रियंका बाजपेयी ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी है। घटना के बाद से फरार हुए आरोपित की तलाश की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें : पति पैसा कमाने गया विदेश, पीठ पीछे 2 बच्चों की मां ने कर दिया यह काम- ससुराल वालों की शर्म से झुक गईं नजरें

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।