Move to Jagran APP

Kannauj News: पूर्व प्रधान की हत्या का मुख्य आरोपित 24 घंटे में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

कन्नौज में चुनावी रंजिश को लेकर प्रधान के बेटे ने साथियों समेत पूर्व प्रधान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। पूर्व प्रधान के घर में छिपने के बाद हमलावरों ने दरवाजा तोड़ उन्हें गोलियों से भूना था। पुल‍िस ने 24 घंटे में मुख्‍य आरोप‍ित को मुठभेड़ के बाद दबोचा है।

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj MishraUpdated: Sun, 18 Jun 2023 08:54 AM (IST)
Hero Image
Kannauj Police Encounter: पूर्व प्रधान के हत्‍यारोप‍ित को मुठभेड़ के बाद पुल‍िस ने दबोचा

कन्नौज, जेएनएन। पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। मुठभेड़ में आरोपित के दाएं पैर में गोली लगी। साथ ही उसके साथी को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ तड़के करीब तीन बजे गंगा कटरी में हुई।

सदर कोतवाली के जलालपुर अमरा निवासी पूर्व प्रधान रामदास की शनिवार देर रात हमलावरों ने घर में घुस कर गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में पीड़ित पुत्र मिथलेश ने छह आरोपितों दीपू, रामलखन, विनोद, राकेश, राम गोपाल और राम सेवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

चार टीमें इन आरोपित की तलाश में लगी हुई थी। कोतवाली सदर प्रभारी अजय अवस्थी की टीम रविवार तड़के करीब तीन बजे गंगा कटरी में सर्च अभियान चला रही थी। इसी बीच आरोपितों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायर किया। इसमें हत्या के मुख्य आरोपित राकेश के दाहिने पैर में गोली लगी। गोली लगने से वह वहीं गिर गया।

घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल भर्ती कराया। उसका एक साथी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। एसपी कुंवर अनुपम सिंह भी अस्पताल पहुंचे। एसपी ने बताया कि हत्या के मामले वांछित चल रहे आरोपितों की तलाश पुलिस कर रही थी, तभी तड़के आरोपितों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। सभी पर गैंगस्टर और रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें